कोरबा

Eid-ul-Fitr 2018 : सेवईयां व स्वादिष्ट व्यंजन खिलाकर दी मुबारकबाद, हर्षोउल्लास से मना ईद का पर्व

ईद की नमाज अदा कर सुख-शांति की मांगी दुआ
2 min read
Jun 16, 2018
ईद की नमाज अदा कर सुख-शांति की मांगी दुआ
ईद की नमाज अदा कर सुख-शांति की मांगी दुआ

कोरबा. ईद की नई सुबह मुस्लिम समाज ने नमाज अदा किया। परिवार के लिए खुशियां और बरक्कत की दुआ मांगी गई और फिर मुबारकबाद का दौर शुरू हो गया। नमाज के बाद देर रात तक लोगों ने गले मिलकर पे्रम व भाईचारे के साथ खुशियां बांटी गई।


जिले में शनिवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिला। दुरपा स्थित ईदगाह में सुबह लोगों ने नमाज अदा किया और अल्लाह का शुक्र अदा किया। इसके उपरांत ईदगाह में प्रेम व भाईचारे के साथ गले मिले और ईद मुबारक बोल कर मुबारकबाद दी गई। बच्चों व युवाओं ने जोश व उत्साह से ईद की खुशियां बांटी। बुजुर्गों ने अल्लाह से परिवार की सुख-शांति व बरक्कत की दुआ मांगी।

बच्चों ने नए-नए कपड़े पहनने से उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। ईदी स्वरूप उपहार मिलने से उनकी खुशी और बढ़ गई। इसके उपरांत दावत का दौर शुरू हो गया। परिजनों ने बाजार में बच्चों को गुब्बारे व अन्य खिलौने दिलाये। महिलाओं ने मेहमानों को तरह-तरह के पकवान, सेवईयां व मिष्ठान खिलाया।

एक-दूसरे के घर जाकर सेवईयां व तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन खिलाकर मुबारकबाद दी गई। गरीब व जरूरमंद लोगों को दान दिया गया। अन्य धर्म के लोगों ने भी ईद की बधाई दी गई। इसी तरह दीपका, कुसमुंडा, हरदीबाजार, छुरी, कटघोरा, बालको सहित अन्य उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया।


सोशल मीडिया से भी दी गई बधाई
वर्तमान दौर सोशल मीडिया का है। बधाई देने व्हाट्सएप्प, फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से आकर्षक व लिखावट के साथ ईद की मुबारकबाद दी गई। ईद के चांद का दीदार होने के बाद ईद पर्व की तैयारियां शुरू हुईं और शनिवार को यह पर्व मनाया गया।

Updated on:
17 Jun 2018 01:28 pm
Published on:
16 Jun 2018 07:52 pm