कोरबा

तालाब नहाने जा रही युवती से मनचलों ने कहा बर्बाद कर रही हो गांव के लड़कों को और फिर हुआ ये…

तालाब नहाने जा रही युवती से मनचलों ने पहले तो छीटाकंशी की

2 min read
Apr 22, 2018
तालाब नहाने जा रही युवती से मनचलों ने पहले तो छीटाकंशी की

कोरबा . तालाब नहाने जा रही युवती से मनचलों ने पहले तो छीटाकंशी की। युवती को जलील करते हुए बदमाशों ने कहा कि वह गांव के लड़कों को बर्बाद कर रही है। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जिसके बाद घटना से आहत युवती ने युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


कटघोरा थाना क्षेत्र के गांव डुमरमुड़ा में रहने वाली युवती शनिवार की दोपहर 11 बजे अपने घर से तालाब नहाने के जा रही थी। उसी वक्त गांव के रमेश, छनदन और छनदन का दामाद हरिपाल तीनों ही सड़क पर खड़े थे। युवती को आते देखकर उन्होंने छींटाकशी शुरू कर दी। वह बोले कि गांव के लड़कों को बर्बाद कर रही हो। तीनों ने युवती को गाली देना शुरू कर दिया। युवती ने वहां से भागने कि कोशिश की तो तीनों उसका पीछा करने लगे।

ये भी पढ़ें

जनता ने बनाया दबाव तो झुका रेल प्रशासन रायपुर से दोपहर 1.10 बजे छूटने वाली पैैसेंजर अब छूटेगी 1.55 बजे

तीनों ने युवती के साथ बद्तमीजी करते हुए पहले तो गाली गलौज की। फिर मारपीट पर उतारू हो गए। युवती के हाथ व कलाई में चोट लगी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 294, 323, 34 , 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


उल्लेखनीय है कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं व किशोरियों से छेड़छाड़ की घटनाएं लगतार बढ़ती जा रही हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने संगवारी पुलिस बनाकर इस दिशा में कदम भी उठाए हैं लेकिन घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। मनचलों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

-----------------

चौपाटी में गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
कोरबा. रामपुर चौकी अंतर्गत चौपाटी के पास गांजा खपाने की फिराक में घूम रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके पास से पुलिस ने 5 हजार रुपए कीमती 900 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। रामपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली थी कि महासमुंद निवासी योगेन्द्र नंद 26 वर्ष गांजा खपाने कोरबा पहुंचा हुआ है जो चौपाटी घंटाघर के पास गांजा खपाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।

ये भी पढ़ें

#topic of the day- महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून से ही पैदा होगा डर और अपराध में आएगी कमी
Published on:
22 Apr 2018 11:27 am
Also Read
View All