
कोरबा. जिले में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब लेडी लोको पायलट ने पटरी के नीचे आए बाइक चालक को बचाने तेजी से बे्रक लगाया। ट्रेन की चपेट में आए बाइक चालक ने जहां कूद कर अपनी जान बचाई वहीं सैकड़ों यात्री अचानक ट्रेन के रूक जाने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। वहीं लेडी लोको पायलट ने सूझबुझ के साथ सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई।
मंगलवार को कुसमुंडा पेट्रोल पंप के पीछे लापरवाहीपूर्वक रेल्वे लाइन पार करते हुए बाइक चालक ट्रेन की चपेट में आ गया था। यहां कोई समपार फाटक नही है फिर भी बाइक सवार थोड़ी दूर घूमने के बजाय शार्टकट का इस्तेमाल करने के फेर में था। इस बीच वह छतीसगढ एक्सप्रेस से टकरा गया। बाइक चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई वहीं लेडी पायलट ने सूजबुझ दिखाते हुए ट्रेन की गति को धीमी कर देने से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। महिला लोको पायलट ने हादसे की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद रेलवे कर्मचारी ने क्षतिग्रस्त बाइक को पटरी से अलग किया। जिससे ट्रेन 40 मिनट देरी से रवाना हुई।