कोरबा

Ganesh Utsav 2024: चमत्कार: विसर्जन के दौरान गणराज की प्रतिमा के मस्तक से लिपटा सांप, श्रद्धालु हुए भौचक

Ganesh Utsav 2024: कोरबा जिले में चतुर्थी तिथि पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया है जो अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इस कड़ी में ग्राम पंचायत धंवईपुर विकासखंड कटघोरा में भी ग्रामीणों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन नदी घाट पर किया।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2024, 2:12 PM IST
ganesh

Ganesh Utsav 2024: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चतुर्थी तिथि पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर शुरू हो गया है जो अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इस कड़ी में ग्राम पंचायत धंवईपुर विकासखंड कटघोरा में भी ग्रामीणों ने गणेश प्रतिमा का विसर्जन (Ganesh Visarjan 2024)नदी घाट पर किया।इस दौरान बच्चे, युवा सहित ग्रामवासी गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए नदी घाट पर शाम के समय पहुंचे थे। घाट के किनारे प्रतिमा को रखकर आरती कर रहे थे।

Ganesh Utsav 2024: इस बीच लोगों के बीच से निकलकर अहिराज सांप भगवान गणेश की प्रतिमा पर चढ़कर लिपट गय।मूर्ति के ऊपर से एक चक्कर घूमने के बाद काफी देर तक प्रतिमा से लिपटे रहे और प्रतिमा के मस्तक पर जा बैठा। इस दौरान चमत्कार मानकर लोगों ने गणेश के साथ नाग देवता की पूजा की।

Ganesh Utsav 2024: चमत्कार मान रहे हैं लोग

सांप को देखकर श्रद्धालुओं ने गणपति(Ganesh Utsav 2024) बप्पा के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की। जयकारे से नदी घाट गूंजायमान हो गया। कुछ देर बाद सांप अपने आप ही वहां से चला गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मूर्ति को नदी में विसर्जित किया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में काफी चर्चा हो रही है। इस बात को लोग चमत्कार मान रहे हैं कि इतनी भीड़ में सांप शांतिपूर्वक निकलकर सीधे गणेश की प्रतिमा पर लिपट गया। इसे देख भक्त आश्चर्यचकित रहे गए।

Ganesh Utsav 2024: गणेश विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। शहर से लेकर उप नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में भगवान गणपति बप्पा को धूपधाप से विदाई दी जा रही है। विसर्जन के दौरान कटघोरा के ग्राम धंवईपुर में एक अद्भुत दृश्य नजर आया। भगवान गणेश की प्रतिमा पर सांप लिपट गया। यह नजारा देखकर श्रद्धालु नाग देवता के जयकार लगाए। इसके बाद से यह गांव में चर्चा का विषय बन गया है।

Updated on:
16 Sep 2024, 2:12 PM IST
Published on: