23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ganesh Utsav 2024: त्योहार पर ऑटोमोबाइल सेक्टर गुलजार, गणेश चतुर्थी पर बिकेंगे 30 करोड़ के वाहन…शुरू हुई बुकिंग

Bilaspur News: गणेश उत्सव 7 सितंबर से शुरू हो रहा है। चतुर्थी से लेकर शारदीय नवरात्र, धनतेरस और फिर दीपावली तक बाजार गुलजार होने वाले हैं। गणेश चतुर्थी पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में खास उत्साह रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 5 Sep 2024, 5:13 PM IST

Ganesh Utsav 2024

Ganesh Utsav 2024: शुभ दिन में खरीदारी करने का अलग ही महत्व होता है। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर भी बाजारों में रौनक दिखने लगी है । यह रौनक गणेश उत्सव, शारदीय नवरात्र, धनतेरस तथा दीपावली तक नजर आएगी।

त्योहारों पर टू व्हीलर्स और फोर व्हीलर्स वाहनों की काफी डिमांड रहती है। इस डिमांड को देखते हुए वाहनों की एजेंसियों ने वाहनों का स्टॉक बुलाया है। इस बार 30 करोड़ रुपए तक के वाहन बिलासपुर में बिकेंगे। गणेश चतुर्थी पर सभी वाहन एजेंसियों के संचालकों को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। वाहन की एडवांस बुकिंग करने पर आकर्षक उपहार देने की भी बात की जा रही है।

कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिनी एसयूवी की डिमांड

वर्तमान में जो कार बाजार है, उसमें सबसे ज्यादा कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिनी एसयूवी का क्रेज है जिसकी ही बुकिंग 70 प्रतिशत हो रही है। वर्तमान में सबसे ज्यादा यही मॉडल (Ganesh Utsav 2024) बिक रहे हैं जिनकी कई मॉडल देखने लोग पहुंचते हैं। इन मॉडल पर आकर्षक फाइनेंस योजना भी लोगों को लुभाती है।

Ganesh Utsav 2024: टू व्हीलर व इलेक्ट्रिक बाजार भी रोशन

टू व्हीलर व इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार भी गर्म है। कम से कम डाउन पेमेंट में लोगों को वाहन उपलब्ध कराने के लिए आकर्षक योजना चलाई जा रही है। टू व्हीलर में 125 सीसी तथा स्कूटी में 110 सीसी की मांग देखने को मिल रही है तथा उसी की सबसे ज्यादा बुकिंग की जा रही है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहन के बीस से ज्यादा शोरूम खुल गए हैं।

इससे संबंधित खबरें यहां पढ़े

1. 7 सितंबर को घर-घर विराजेंगे गणपति, इस विधि-विधान से करें भगवान की पूजा-अर्चना…

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाने वाला हैं जिस पर्व में 10 दिनों तक पूजा बड़े ही शानदार तरीके से की जाती हैं।10 दिनों तक गणेशजी की पूजा करने के बाद विसर्जन करने का विधान हैं। यहां पढ़े पूरी खबर….

2. गणेश चतुर्थी की तैयारी… बप्पा की प्रतिमा को अनोखे अंदाज में किया जा रहा तैयार

प्रदेश समेत पूरे देश में गणेश उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। एक तरफ शासन-प्रशासन गणेश उत्सव को लेकर गाइडलाइन जारी कर रहे हैं, वहीं मूर्तिकार गणेश की मूर्ति तैयार करने में जुटे हैं। यहां पढ़े पूरी खबर….