Korba Crime News: इमलीडुग्गू इलाके में रहने वाली गायत्री श्रीवास ने बिरजू उरांव की घर के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया था। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया था।
Cg crime news: कोरबा। सीतामणी के इमलीडुग्गू इलाके में एक महिला को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें महिला का प्रेमी, उसकी मां और बहन शामिल है।
पुलिस ने बताया कि इमलीडुग्गू इलाके में रहने वाली गायत्री श्रीवास ने बिरजू उरांव की घर के बाहर खुद को आग के हवाले कर दिया था। महिला को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां से सिम्स रेफर किया गया था। इलाज के दौरान महिला (Suicide news) की मौत हो गइ थी। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि गायत्री ने लगभग 10 साल पहले बिरजू उरांव के साथ प्रेम बंधन में बंधी थी।
दूसरी लड़की के साथ सगाई करने पर हुआ था विवाद
इसके बाद बिरजू गायत्री को छोड़कर दूसरी लड़की संग सगाई कर लिया था। इसकी जानकारी होने पर 03 मार्च, 2023 को गायत्री मिट्टी तेल और माचिस लेकर बिरजू के घर पहुंची थी। उसने बिरजू को दूसरी लड़की संग शादी करने से मना किया। मौके पर बिरजू की मां (korba crime news) जानकी उरांव और बहन सरिता उरांव भी थी। मां-बेटी ने गायत्री को भला-बुरा कहा। गायत्री को खुदकुशी के लिए प्रेरित किया। इससे आवेश में आकर गायत्री ने बिरजू की घर के बाहर खुद पर मिट्टी तेल उडे़ल लिया। अपने को आगे के हवाले कर लिया। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। घटना को लेकर पुलिस ने मृत महिला के चाचा- चाची और भाई सहित परिवार के अन्य सदस्यों का (korba news) बयान दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज किया है।