कोरबा

Good News: कोल इंडिया ने बढ़ाई मजदूरी, अब श्रमिकों को मिलेंगे 1421 रुपये प्रतिदिन, आदेश जारी

Korba News: कोल इंडिया लिमिटेड ने खदानों में कार्यरत ठेका श्रमिकों के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है। कंपनी ने मजदूरी दरों में बढ़ोतरी करते हुए उच्च कुशल श्रमिकों के लिए दैनिक भुगतान 1421 रुपये तय कर दिया है।

2 min read
Apr 10, 2026
कोल इंडिया ने बढ़ाई मजदूरी (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Good News: कोल इंडिया लिमिटेड ने खनन कार्य में लगे ठेका श्रमिकों के लिए मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की है। इस संबंध में कंपनी के श्रम एवं औद्योगिक संबंध विभाग की ओर से 7 अप्रैल 2026 को आदेश कर दिया गया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होकर 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगी।

ये भी पढ़ें

Coal supply controversy: कोयले में मिलावट का खेल! मौदा प्लांट की सप्लाई में छाई की घालमेल, वायरल वीडियो के बाद भी कार्रवाई नहीं

कोल इंडिया ने जारी किया आदेश

जारी आदेश के अनुसार, मजदूरी में यह संशोधन परिवर्तशील महंगाई भत्ते में वृद्धि के आधार पर किया गया है। इस संबंध में कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक( एचआर) गौतम बनर्जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार औद्योगिक श्रमिकों का औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर नई मजदूरी दरें तय की गई हैं।

श्रमिक को अब 1421 रुपए की दर से होगा मजदूरी भुगतान

नई दरों के मुताबिक, अकुशल श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 1176 रुपए मूल वेतन और 144 रुपए वीड़ीए जोडक़र कुल 1320 रुपए प्रतिदिन कर दी गई है। अद्र्ध-कुशल श्रमिकों के लिए मजदूरी दर 1206 रुपए मूल वेतन और 148 रुपए वीड़ीए मिलाकर 1354 रुपए प्रतिदिन तय की गई है। इसी तरह कुशल श्रमिकों को अब 1236 रुपए मूल वेतन और 151 रुपए वीड़ीए सहित कुल 1387 रुपए मजदूरी प्रतिदिन भुगतान किया जाएगा। जबकि उच्च कुशल श्रमिकों की मजदूरी 1266 रुपए मूल वेतन और 155 रुपए वीड़ीए जोडक़र 1421 रुपए प्रतिदिन निर्धारित की गई है।

महंगाई के अनुसार आय में बढ़ोतरी

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन मजदूरी निर्धारण के लिए बनी संयुक्त समिति(9 अगस्त 2023) की सिफारिशों के अनुरूप किया गया है। इस निर्णय से एसईसीएल सहित कोल इंडिया के दूसरे सहायक कंपनियों में खनन कार्यों के अंतर्गत खदानों में काम करने वाले हजारों ठेका श्रमिकों को फायदा मिलेगा, क्योंकि महंगाई के अनुसार उनकी आय में बढ़ोतरी होगी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

कोयला कंपनियों में 450 कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, ये बन सकते हैं अधिकारी- कोयला क्षेत्र के कर्मचारी अधिकारी बनेंगे। कोल इंडिया और इसके सहायक कंपनियों में काम करने वाले नॉन एग्जीक्यूटिव याने गैर अधिकारी कर्मचारियों को विभागीय पदोन्नति देकर अधिकारी बनाया जाएगा। कंपनी के मानव संसाधन विभाग ने इस पूरी विभागीय प्रक्रिया को लगभग अंतिम रूप दे दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि 15 मार्च तक चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी… पूरी खबर पढ़े

उत्पादन बढ़ा लेकिन लक्ष्य नहीं हुआ पूरा, SECL 176 एमटी पर सिमटी- कोल इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला उत्पादन करने वाली कंपनी एसईसीएल ने पिछले बार से अधिक कोयला उत्पादन किया। लेकिन वित्तीय वर्ष 2025-2026 में अपने सालाना लक्ष्य को पूरा नहीं कर सकी… पूरी खबर पढ़े

ये भी पढ़ें

Income Tax Raid: कोयला कारोबारियों पर आयकर का शिकंजा, 1 करोड़ की ज्वेलरी सीज, छापे में करोड़ों के लेनदेन का खुलासा

Published on:
10 Apr 2026 03:38 pm
Also Read
View All