कोरबा

Janmashtami : हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की… से गूंज उठी ऊर्जाधानी

समितियों ने फटाखा फोड़ का आयोजन किया

2 min read
Sep 04, 2018
समितियों ने फटाखा फोड़ का आयोजन किया

कोरबा. सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आतिशबाजी की गई। जगह-जगह समितियों ने फटाखा फोड़ का आयोजन किया गया। स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं की मंदिरों में भीड़ उमड़ी रही।


इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव दो दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दोनों दिन मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। सुबह से शाम तक बाजार में भगवान के डे्रस, मटकी, फल-फूल, खरीदते रहे। बाजारों में भी रौनक रही। देर रात्रि तक शहर में चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं ने निर्जला व्रत रखा।

ये भी पढ़ें

Video Gallery- दर्री के एक गेट को खोलकर डेम के जल स्तर को किया जा रहा मेंटेंन

पूरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के साज-सज्जा में लगे रहे। समितियों व बच्चे मटकी बांधने की तैयारी में जुटे रहे। इस दौरान बच्चों, युवा, युवतियों व महिलाओं सहित सभी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मध्य रात्रि 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की... के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगे। इस अवसर पर शहर में भक्ति का माहौल रहा। माखन, मिश्री, धनिया, सेव, केला, मेवा-मिष्ठान के भोग लगे। महाआरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भगवान से परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की गई। प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास तोड़ा।


विभिन्न समितियों चौक चौराहों व मैदान में मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। बच्चों व युवाओं ने मटका फोड़ में हिस्सा लिया। गली-मोहल्लों में मटकी फोडऩे के लिए पिरामिड बनाया।

नंद किशोर माखन चोर के उद्घोष से मटकी फोड़ी गई। मटकी फोडऩे के लिए युवाओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। युवाओं ने बड़े ही धीरज के साथ मटकी फोड़ी और खुशियां मनायी गयीं। अवसर पर एमपी नगर, पुरानी बस्ती, बुधवारी बस्ती, सीतामणी, सर्वमंगला नगर दुरपा, दर्री, बालको, कटघोरा सहित अन्य नगरीय व उप नगरीय क्षेत्र में अनेक अनुष्ठान किए गए।


एसईसीएल शिव मंदिर में मटकी फोड़
एसईसीएल रोड स्थित शिव मंदिर में समिति ने करीब 25 फीट की ऊंचाई पर मटकी बांधी थी। मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। मटकी फोडऩे के लिए एक टीम को तीन अवसर दिये गये। प्रतियोगिता में कई टीमों ने हिस्सा लिया। सभी समितियों ने पुरजोर कोशिश की गई, लेकिन पानी की बौछार से ग्वाले फिसल गए। एक के एक बाद सभी टीमों ने अपना प्रदर्शन किया। देर रात्रि ग्वालों को मटकी फोडऩे में सफलता मिली। इस अवसर पर विजेता टीम को दो हजार एक सौ रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया।


एमपी नगर दशहरा मैदान में आयोजन
एमपी नगर दशहरा मैदान में पार्षद ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 20 फीट की ऊंचाई पर मटकी बांधी गई थी। इस अवसर पर 21 हजार रूपए का नगद पुरस्कार रखा गया था, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली। मटकी की ऊंचाई को घटानी पड़ी। इसी के साथ पुरस्कार की राशि कम की गई।

साथ ही महिला व पुरूष कबड्डी प्रतियोगिया का आयोजन किया गया। महिला टीम में फाइनल में बालको क्लब ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ज्योति क्बल को हरा दिया। पुरूष टीम का फाइनल मुकाबला ज्योति क्लब दर्री और कोरबा नगर के बीच हुआ। विजेता प्रतिभागियों को पांच हजार रूपए नगद व उप विजेता टीम को एक हजार एक सौ रूपए का नगद पुरस्कार दिया गया। गणेशोत्सव समिति ने एमपी नगर कॉलोनी के गली-मोहल्ले में मटकी बांधी गई। समिति के सदस्यों ने ग्वाल-बालो की शोभा यात्रा निकाली गई। डीजे में भगवान श्रीकृष्ण के धुन युवा थिरकते रहे। इन आयोजनों से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।

ये भी पढ़ें

मीडिया से चर्चा के दौरान बोले त्यागी रमन की योजनाएं आदर्श, गड़बड़ी क्रियान्वयन में
Published on:
04 Sept 2018 10:44 am
Also Read
View All