पंचवटी में भी गिनती के कांग्रेस नेता पहुंचे
पंचवटी में पत्र वार्ता के दौरान भी पदाधिकारी कम दिखे। ग्रामीण कांंग्रेस अध्यक्ष उषा तिवारी, हरीश परसाई, कटघोरा से रतन मित्तल पहुंचे। उषा तिवारी के साथ-साथ हरीश परसाई भी कहते रहे कि कांंग्रेस के दिग्गज नेता बोधराम कंवर पहुंचने वाले हैं, लेकिन फिर बताया गया कि वे जाम में फंस गए। गौरतलब है कि बोधराम कंवर ने त्यागी के कटघोरा से टिकट पर पहले से ही विरोध पर बयान दिया था। इस पूरे मामले में त्यागी ने कहा कि चुनावी समय है सभी नेता कहीं न कहीं तैयारियों में लगे हैं। बोधराम आने वाले थे लेकिन वे जाम में फंस गए। पार्टी में एकजुटता है।