कोरबा

आखिर ऐसी कौन सी बीमारी इस वार्ड में दी दस्तक कि लोग डरे सहमे कर रहे पानी का उपयोग, पढि़ए खबर…

- नौ मरीजों में पीलिया की पुष्टि हो गई है। इसमें महिलाएं और पुरुष हैं।

2 min read
May 08, 2018
आखिर ऐसी कौन सी बीमारी इस वार्ड में दी दस्तक कि लोग डरे सहमे कर रहे पानी का उपयोग, पढि़ए खबर...

कोरबा . निगम के वार्ड क्रमांक दो राताखार के अधीन स्थित पंजाबी चाल में पीलिया ने पैर पसार लिया है। इससे पीडि़त नौ मरीजों की पहचान हो गई है। तीन अन्य की मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। घटना से इलाके लोग डरे हुए।

Read More : Breaking : अंबिकापुर से रायपुर जा रही यात्री बस कटघोरा के पास पलटी, कई यात्री हुए घायल कोई जनहानी नहीं

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीलिया ने पखवाड़े भर पहले वार्ड मे पैर पसारना चालू किया है। एक- एक कर कई घरों में फैल गया। सबसे अधिक पंजाबी चाल में रहने वाले लोग प्रभावित हुए हैं। नौ मरीजों में पीलिया की पुष्टि हो गई है। इसमें महिलाएं और पुरुष हैं। तीन मरीजों में लक्ष्य पाए गए हैं। उनकी मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड में १५ से १७ मरीजों में पीलिया के लक्ष्ण पाए गए हैं।

अधिकांश मरीज अपना इलाज निजी अस्पताल में करा रहे हैं। स्थानीय पार्षद विकास अग्रवाल ने बताया कि एक साप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आठ स्थानों पर पानी का सेंपल लिया था। इसमें एक सेंपल फेल हुआ था। इसके कुछ दिन बाद पीलिया ने पांव पसार लिया।

प्रदूषित पानी की आपूर्ति
इधर, वार्ड क्रमांक तीन के पाषर्द रवि चंदेल ने बताया कि वार्ड क्रमांक दो और तीन में पानी की आपूर्ति पाइप लाइन से की जाती है। पाइप लाइन कई स्थानों पर नाली के बीच से होकर गुजरता है। पाइप फूटी हुई है। इससे गंदा पानी रिसकर घरों में पहुंच रहा है। कुछ दिन पहले शारदा के बाहर पास स्थित मेन लाइन में फूट गई थी। इससे नाले का गंदा पानी घरों में पहुंच गया था। पाषर्द रवि ने निगम को इसकी जानकारी दी गई थी। लेकिन पेजजल शाखा के अफसर ने गंभीरता से नहीं लिया। इससे पीलिया फैलने की नौबत आई है।

Published on:
08 May 2018 11:04 am