कटघोरा बायपास पर पत्थर रख पैरा से ढका, दो गिरफ्तार
इधर, पुलिस ने कटघोरा बायपास मार्ग को अवरुद्ध करने के आरोप में दो युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात लगभग 10 से 11 बजे के बीच दो युवकों ने बायपास मार्ग पर पत्थर के कुछ टुकड़े रख दिए थे। इसे पैरा से ढ़क दिया था। रात में बायपास पर अंधेरा होने से दूर से पत्थर नजर नहीं आ रहा था। कई गाडिय़ां दुर्घटनाग्रस्त होते होते बची।