गायक दिलीप ने कार से दूसरी कार को ठोका
कोरबा. रविवार की शाम लगभग चार बजे कुसमुंडा कुचैना बायपास सड़क पर, गेवरा बस्ती निवासी क्षेत्रीय गायक दिलीप राय ने अपनी कार से दूसरी कार को ठोकर मार दिया। इसके बाद दिलीप की कार बेकाबू हो गई। एक घर में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने कार और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय गायक शराब की नशे में धुत था।