जिले के वनांचल क्षेत्र लबेद से डूमरडीह पहुंच मार्ग व लबेद से गिरारी मार्ग में 11 केवी लाइन पर बिजली के खंभे के स्थान पर लकड़ी के खम्भे लगाये गए हैं जो पूरी तरह से बारिश की पानी लगने के कारण सड़ रहें हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। इससे बड़ी दुर्घटना घट सकती है।