कोरबा

Korba Crime News: दो पत्नियों में हुई भयंकर लड़ाई, पति ने एक पर किया कुल्हाड़ी से हमला, हो गई लहूलुहान

Korba Crime News: दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद का पहली पत्नी से आए दिन विवाद होता था।

less than 1 minute read
Jun 13, 2024

Korba Crime News: दो पत्नी के मध्य हो रहे विवाद के बीच कोटवार पति ने एक पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में बीच-बचाव करने पहुंची पुत्री को चोटें आई है। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

घटना करतला थाना अंतर्गत रामपुर गांव मेें बुधवार सुबह लगभग सात बजे यह घटना हुई। क्षेत्र में रहने वाले कोटवार शरददास महंत की दो पत्नी है। पहली पत्नी का नाम टीका बाई है। उसकी एक पुत्री पिंकी (22) है। दूसरी पत्नी के चक्कर में शरद का पहली पत्नी से आए दिन विवाद होता था।

वाद-विवाद की वजह से परिवार के अन्य लोग परेशान रहते थे। इस दौरान पति ने धारदार कुल्हाड़ी से टीका बाई पर हमला कर दिया। घटना में टीकाबाई बेहोश होकर गिर गई। वह लहूलुहान हो गई। मां की स्थिति देखकर उसकी पुत्री ने बीच बचाव करने आगे आई।

इस बीच कोटवार ने उस पर भी कुल्हाड़ी हमला कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को आनन-फानन में करतला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों का उपचार जारी है। दोनों की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

Updated on:
13 Jun 2024 05:19 pm
Published on:
13 Jun 2024 01:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर