कोरबा

Korba Crime: स्वामी आत्मानंद स्कूल की दो छात्राएं लापता, बंधक बनाकर रेप की आशंका

KOrba Crime: दोनों लड़कियां घर से हरदीबाजार जाने के लिए साइकिल से निकलीं थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली..
less than 1 minute read
Jun 17, 2024
korba crime
प्रतीकात्मक तस्वीर

Korba Crime: कोरबा के हरदीबाजार थानांतर्गत भिलाईबाजार क्षेत्र से दो लड़कियां लापता हैं। तीन दिन पहले दोनों लड़कियां घर से हरदीबाजार जाने के लिए साइकिल से निकलीं थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

Korba Crime: दोनों लड़कियों की तलाश की मांग को लेकर परिवार के सदस्य थाना पहुंचे। उन्होंने दोनों लड़कियों की हुलिया, उम्र और नाम-पता के संबंध में पुलिस को बताया। पुलिस लड़कियों की पतासाजी कर रही है। पुलिस और परिवार के सदस्यों को आशंका है कि दोनों लड़कियों को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया होगा।

जांच में मदद के लिए पुलिस इन लड़कियों के संपर्क में रहने वाली अन्य लड़कियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है ताकि दोनों लड़कियों के दैनिक दिनचर्या के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी खोजबीन की जा सके। परिवार की ओर से पुलिस को बताया गया है कि दोनों लड़कियां स्वामी आत्मानंद स्कूल की छात्रा हैं।

Updated on:
17 Jun 2024 05:26 pm
Published on:
17 Jun 2024 05:21 pm