
Korba Crime News: टोनही बोलकर महिला को प्रताड़ित करने और उसे खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इसमें महिला का पति मंगल सिंह कंवर के अलावा शंकरदास कंवर, वीरसिंह कंवर और मुन्नी बाई शामिल हैं। सभी लेमरू थानांतर्गत ग्राम बड़गांव के रहने वाले हैं।
पुलिस ने बताया कि बड़गांव में रहने वाली महिला शीलू बाई को परिवार के सदस्य जिसमें उसका पति भी शामिल था, टोनही बोलकर प्रताड़ित करते थे। घटना से एक दिन पहले महिला को टोनही बोलने पर गांव में एक बैठक भी हुई थी। इसके बाद 29 मार्च 2023 की रात महिला घर से लापता हो गई और उसकी लाश बड़गांव के करीब एक नाला में मिली। महिला के भाई ने अपनी बहन की हत्या का संदेह व्यक्त करते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही थी। लगभग सवा साल से मामले की जांच चल रही थी। बयान और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शीलू की मौत का कारण पुलिस ने पानी में डूबना माना लेकिन इसके पीछे उसके पति और परिवार के अन्य सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस के अनुसार परिवार में शीलू को प्रताड़ित किया जाता था इससे तंग होकर जान दे दी थी।
Published on:
16 Jun 2024 03:54 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
