कोरबा

Korba News: भाजपा नेता की कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर हुई मौत, मचा बवाल

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक भाजपा नेता की लग्जरी कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 2:45 PM IST
korba news, road accident , patrika news, police, bjp car

Korba News: कोरबा विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा में भाजपा नेता ने कार से बाइक चला रहे ग्रामीण को टक्कर मार दिया। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई। यह पूरा मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है।

दरअसल शुक्रवार को झिनपुर भदरापारा में लगभग 9 बजे मनेंद्रगढ़ की ओर से कार सीजी-10बीएम-2165 जा रही थी। इस कार में मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष संतोष मलिक सवार थे। वन विभागीय की आवासीय परिसर के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। घटना इतना जोरदार था कि बाइक बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार ग्रामीण सड़क पर गिर गया। दुर्घटना देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बाइक चालक की मौत

मृतक की पहचान पवन सिंह से की गई जो भदरपारा झिनपुर का रहने वाला था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, पैर की हड्डी भी टूट गई थी। हादसा देखकर गांव के लोग पहुंचे और उन्होंने सूचना कोरबी चौकी प्रभारी को दिया। पुलिस के यहां पहुंचने से पहले ही ग्रामीण की मौत हो गई थी। घटना का कारण कार की बेकाबू रफ्तार बताई जा रही है। गति अधिक होने के कारण कार चालक खुद को संभाल नहीं सका और बाइक को टक्कर मार दिया। इससे हादसा हुआ।

कोरबा जिले में पिछले कुछ महीने से लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। इसमें सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों की जान जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से इन हादसों को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इसका ज्यादा असर जमीन पर नजर नहीं आ रहा है। हादसे थम नहीं रहे हैं।

Updated on:
9 Nov 2024, 2:45 PM IST
Published on: