
Korba Road Accident: कोरबा शहर के भीड़भाड़ वाले निहारिका इलाके में तेज रफ्तार कार ने पांच लोगों को टक्कर मार दिया। इसमें दो युवकों की मौत हो गई। तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया है। उससे घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना मंगलवार देर रात की है। निहारिका क्षेत्र लोगों की भीड़ से गुलजार था।
मुख्य सड़क से होकर दुपहिया-चारपहिया गाड़ियां निकल रही थी। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने सामने चल रही एक अन्य कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान दूसरी कार से वह टकरा गई। यह देखकर कार चालक ने अपनी गाड़ी की स्पीड को और बढ़ा दिया। जिससे सामने चल रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को पीछे से रौंद दिया।
यहां रुकने के बजाए चालक ने कार की स्पीड को और बढ़ा दिया। रास्ते में चालक ने एक और बाइक को पीछे से टक्कर मारा। इस पर तीन युवक सवार थे। इसके पहले की राहगीर (Korba Road Accident) कुछ समझ पाते चालक कार लेकर तेजी से भाग गया। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मनोज गिरी गोस्वामी की मौत हो गई। वहीं देर रात शिव मिरी की मौत हो गई। दोनों युवक रामपुर क्षेत्र में हुनमान मंदिर के पास रहने वाले थे। हादसे में घायल तीन अन्य युवकों में से दो का इलाज किया जा रहा है। जबकि तीसरे युवक को आंशिक चोट होने से उसे अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर लापरवाही पूर्वक कार चलाकर दो युवकों को रौंदकर मारने का केस दर्ज किया गया है। कार चालक की पहचान विष्णु मिरी के रूप में हुई है। वह एसईसीएल की पंप हाउस कॉलोनी का रहने वाला है।
यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं हादसे के बाद लोगो मे भारी आक्रोश है। लोगों को जब हादसे के बारे में पता चला तो वे भारी सिविल लाइन थाना (Korba Road Accident) पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक को किया गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। यहां एक तेज रफ्तार स्कूटी पर सवार तीन लोग डिवाइडर के बीचों बीच टकरा गए। यहां पढ़ें पूरी खबरें…
बिलासपुर में देर रात नशे में धुत कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी और करीब 1 किलोमीटर तक घसीटते ले गया। टक्कर के बाद युवक दूर जा गिरा। यहां पढ़ें पूरी खबरें…
दो बाइक पर सवार होकर आ रहे 2-2 युवक, रास्ते में एक बाइक बिगड़ गई तो उसे परिचित के घर खड़ी कर एक ही बाइक में हो गए थे सवार, 2 लोगों को किया गया रेफर…यहां पढ़े पूरी खबर…