कोरबा

Video- पायलट को ये सूचना मिलते ही हेलीकाप्टर को बालको एयरस्ट्रीप पर उतारा, थोड़ी देर बाद फिर से उड़ान भरा श्रम मंत्री का उडऩखटोला

- देवघर जा रहे थे मंत्री, भाजपा अध्यक्ष कौशिक और भूपेन्द्र सवन्नी
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2018, 6:17 PM IST
Video- पायलट को ये सूचना मिलते ही हेलीकाप्टर को बालको एयरस्ट्रीप पर उतारा, थोड़ी देर बाद फिर से उड़ान भरा श्रम मंत्री का उडऩखटोला
पायलट को ये सूचना मिलते ही हेलीकाप्टर को बालको एयरस्ट्रीप पर उतारा, रेस्ट हाउस में थोड़ी देर ठहरने के बाद फिर से उड़ान भरी श्रम मंत्री का उडऩखटोला

कोरबा. अंबिकापुर में मौसम खराब होने से श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े के हेलीकॉप्टर की कोरबा के बालकोनगर स्थित एयर स्ट्रीप पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। मंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिश और हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी भी थे। बालको के गेस्ट हाउस में थोड़ी देर ठहरने के बाद तीनों को लेकर हेलीकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी।

रविवार को कोरबा के बालकोनगर स्थित एयर स्ट्रीप पर हेलीकॉप्टर के इमरजेंसी लैंडिंग क कारण पुलिस ने अंबिकापुर में मौसम खराब होना बताया है। श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिश और प्रदेश भूपेन्द्र सवन्नी को को लेकर हेलीकॉप्टर रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर कोरबा जिले में पहुंचा था कि पायलट को अंबिकापुर में मौसम खराब होने की जानकारी मिली। तेज बारिश होने से पायलट ने हेलीकॉप्टर की बालकोनगर स्थित हेलीपेड़ पर दोपह १२.१० में लैंडिंग कराई। सूचना मिलते ही पुलिस के अफसर हेलीपेड पहुंचे। तीनों को बालको के गेस्ट हाउस पहुंंचाया गया।

थोड़ी देर रूकने के बाद तीनों हेलीपेड पहुंचे। मौसम साफ होने पर हेलीकॉप्टर ने आगे के लिए उठान भरी। कोरबा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो ने भी मंत्री और प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात की। कोरबा में लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में ईंधन भी भरा गया। पुलिस लाइन से ईंधन को ड्रम में रखकर हेलीपैड पहुंचाया गया था। बताया जाता है कि मंत्री भैयालाल, अध्यक्ष कौशिश और सवन्नी ्ररविवार को रांची जाने के लिए निकले थे। उन्हें अंबिकापुर के रास्ते रांची तक जाना था। सोमवार को तीनों देवघर में बाबा वैजनाथ का दर्शन करेंगे।

Published on: