
Breaking : सौ रुपए देने से मना किया तो ड्राइवर को खींच कर नीचे उतारा, लात-घूसों से खूब की धुनाई, फिर इतने रुपए लूटकर फरार हुए तीन लूटेरे
कोरबा. सौ रुपए देने से मना करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने ट्रक ड्राइवर से मारपीट कर पर्स से एक हजार 500 रुपए लूट लिया। लूटेरे ड्राइवर से भाड़ा पर्ची, लाइसेंस और आधार भी लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई घटना ने सुरक्षा की पोल खोल दी है। घटना मानिकपुर रेल क्रासिंग पर दोपहर २.३० बजे हुई। ट्रक सीजी १० के ९७५६ का ड्राइवर सुरेश कुमार रजक रेलवे क्रासिंग पर खड़ा था। इस बीच बाइक पर तीन युवक आए। बाइक को रोककर सुरेश ने १०० रुपए की मांग की। सुरेश ने रुपए नहीं होने की बात कही। इससे युवक नाराज हो गए। ड्राइवर को ट्रक से खींच कर नीचे उतारा। उसकी लात घुसे से पिटाई की।
सुरेश के पीठ और पेट में चोटें आई है। सुरेश की जेब में हाथ डालकर युवकों ने पर्स लूट लिया। युवक बाइक से फरार हो गए। ट्रक ड्राइवर ने घटना की सूचना मालिक को दी। मानिकपुर चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद ट्रक चालक सुरेश की रिपोर्ट पर तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 (लूट) का केस दर्ज किया है।
ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि युवक सीजी 12 एजे 0335 पर सवार थे। तीनों काले रंग की टी- सर्ट पहने हुए थे। तीनों की युवकों की बातचीत में सुरेश को पता चला है कि एक युवक का नाम रोहन सांडे है। सुरेश विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के गांव सरमा का निवासी है। चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में कोयला खाली करके कोरबा की ओर लौट रहा था। मानिकपुर रेलवे क्रासिंग के पास लूट का शिकार हो गया। पुलिस बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
Published on:
29 Jul 2018, 2:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.