
Amit Shah In Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय स्तर नेताओं का ताबड़तोड़ चुनावी दौरे जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरबा पहुंचे। जहां उन्होंने कटघोरा के मेला मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया। शाह ने अपने 45 मिनट के संबोधन में भूपेश बघेल को आड़े हाथ लिया। जनसभा में शाह ने नक्सलवाद, वोटबैंक, आरक्षण जैसे कई अहम मुद्दों पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वहीं शाह ने कोरबा से लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में वोट की अपील की। इस दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। अमित शाह का भाषण सुनने के लिए भीषण गर्मी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।