कार्यक्रम के अंत में सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री भूपेश बघेल ने जनता को गदगद कर दिया। उन्होंने कहा कि हमने गोवंशों की रक्षा के लिए गोठान खोला उसे साय सरकार ने बंद कर दिया सांय सांय, गोबर खरीदी बंद कर दिया सांय सांय, रीपा गोठान को बंद कर दिया सांय सांय, शराब के दाम बढ़ा दिए सांय सांय।