इसके बाद 4 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सूरजपुर में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के प्रचार के लिए आएंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा भी इस सप्ताह छत्तीसगढ़ आ सकती है। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम तय नहीं है। प्रियंका कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में कांग्रेस प्रत्याशियों का प्रचार करेंगी।