17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनांदगांव में भीषण हादसा! एक साथ उठी 4 अर्थियां, दो मासूम समेत पति-पत्नी की निकली शवयात्रा

Rajnandgaon Road Accident: राजनांदगांव खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजनंदगांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 1 May 2024, 9:09 AM IST

CG Road Accident, Road Accident, Rajnandgaon road accident, rajnandgaon police

CG Road Accident: राजनांदगांव खैरागढ़-राजनांदगांव मार्ग में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। घटना में तिलई निवासी 65 वर्षीय पुना राम सिन्हा, उसकी पत्नी 60 वर्षीय गणेशिया सिन्हा, पुत्री 30 वर्षीय तीजन बाई सिन्हा और नातिन 10 वर्षीय पल्लवी सिन्हा की मौत हो गई है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था।

घटना की जानकारी होने पर एसडीएम व पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को समझाइश दे रहे थे। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर ही जाम लगाकर बैठे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलई निवासी पुनाराम सिन्हा अपनी पत्नी, बेटी और नातिन के साथ किसी रिश्तेदार के घर खैरागढ़ क्षेत्र के दबका गांव में छट्ठी कार्यक्रम में जाने घर से निकले थे। चारों तिलई में ही सड़क किनारे बरगद पेड़ के नीचे छांव में बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बस का इंतजार करते खड़े पुना राम, उसकी पत्नी गणेशिया बाई सिन्हा, बेटी तीजन बाई और नातिन पल्लवी को रौंद कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि चारों के शरीर के चिथड़े उड़ गए और सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े: अपहरण कर ले जाते समय चलती पिकअप से कूद गई 8वीं की छात्रा, बोली- वाहन में और थीं 5 लड़कियां

हाइवा चालक मौके से फरार

घटना की जानकारी मिलते ही चिखली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिञा। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। बुधवार को चारों के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़े: दर्दनाक हादसे से दहला छत्तीसगढ़, जुड़वा भाई-बहन समेत एक ही गांव में जली 9 चिताएं