कोरबा

युवती को घर से उठाया, मंदिर में भर दी मांग, कुछ घंटे बाद किया अनाचार, फिर तो मच गया बवाल

- बाइक से युवती को कर लिया अगवा, उसे लेकर दादर के कंकालीन मंदिर पहुंचा

less than 1 minute read
Oct 28, 2018
युवती को घर से उठाया, मंदिर में भर दी मांग, कुछ घंटे बाद किया अनाचार, फिर तो मच गया बवाल
युवती को घर से उठाया, मंदिर में भर दी मांग, कुछ घंटे बाद किया अनाचार, फिर तो मच गया बवाल

कोरबा. मंद बुद्धि युवती की नशे में धुत युवक ने बाइक पर अपहरण कर लिया। उसे लेकर दादर के कंकालीन मंदिर पहुंचा। युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भर दिया, फिर घर लौटते वक्त रास्ते में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शनिवार दोपहर की बतायी जा रही है।

सीतामणी क्षेत्र में रहने वाली मंद बुद्धि युवती घर के बाहर निकल गई। वह इमलीडुग्गू बायपास मार्ग तक पहुंच गई। इस बीच शराब के नशे में धुत सुरेश खूंटे की नजर युवती पर पड़ी। उसने बाइक से युवती को अगवा कर लिया। उसे लेकर दादर के कंकालीन मंदिर पहुंचा। सुरेश ने युवती को शादी का प्रलोभन देते हुए उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। यहां से दादरखुर्द-मानिकपुर ओवरबडन के रास्ते घर लौट रहा था। रास्ते में युवक ने युवती से दुष्कर्म किया।

इधर परिवार ने युवती की तलाश शुरू कर दी थी। देर शाम युवती परिवार को मिली। उसने घटना की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मानिकपुर आजाद चौक के पास रहता है।

Published on:
28 Oct 2018 11:44 am