19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवा चौथ : चांद का दीदार कर पति के हाथों जल व अन्न ग्रहण कर तोड़ा व्रत

- भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिक व तुलसी माता की पूजा की गई

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Oct 28, 2018

करवा चौथ : चांद का दीदार कर पति के हाथों जल व अन्न ग्रहण कर तोड़ा व्रत

करवा चौथ : चांद का दीदार कर पति के हाथों जल व अन्न ग्रहण कर तोड़ा व्रत

कोरबा. महिलाओं ने चमकते चांद का दीदार कर शुभ मुहूर्त में विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना की। पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ा। पति के दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानि शनिवार को महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। सुबह सूर्योदय से पहले सुहागिनों ने सरगी खाकर निर्जला व्रत प्रारंभ किया। शाम होते ही चांद का दर्शन किया। मिट्टी व तांबे के पात्र से चंद्रदेव को अघ्र्य दिया।

भगवान शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिक व तुलसी माता की पूजा की गई। सुहागिनों ने मां गौरी को साड़ी, रंग-बिरंगे चूड़ी, सिंदूर व सुहाग के सामान अर्पित किये। करवाचौथ व्रत कथा का श्रवण किया। इसके उपरांत पति के हाथों जल व अन्न ग्रहण कर व्रत तोड़ीं। मंदिरों में महिलाएं एकत्रित होकर भजन कीर्तन की। शहर में जगह-जगह सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया।

Read More : कोरबा विधानसभा सीट से जयसिंह व रामपुर से श्यामलाल होंगे प्रत्याशी

बाजार रहा गुलजार
शहर के टीपी नगर, पावर हाऊस रोड, मेन रोड, घंटाघर, निहारिका, कोसाबाड़ी सहित अन्य क्षेत्रों के बाजारों में रौनक रही। सुबह से ही बाजारों में चलह-पहल बनी रही। सुहाग भंडार के दुकानों में मेंहदी लगवाने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। साथ ही साडिय़ां, रंग-बिरंगी चूडिय़ां व सुहाग के सामानों की जमकर खरीदारी की गई।