19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरबा विधानसभा सीट से जयसिंह व रामपुर से श्यामलाल होंगे प्रत्याशी

कांग्रेस ने जिले की चार सीटों में से दो में तय किये प्रत्याशी, दो में अब भी सस्पेंस

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Oct 27, 2018

कोरबा विधानसभा सीट से जयसिंह व रामपुर से श्यामलाल होंगे प्रत्याशी

कोरबा विधानसभा सीट से जयसिंह व रामपुर से श्यामलाल होंगे प्रत्याशी

कोरबा. विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने देर रात सूची जारी की। कोरबा विधानसभा से वर्तमान विधायक जयसिंह अग्रवाल और रामपुर से विधायक श्यामलाल कंवर को पार्टी ने टिकट दिया है। जबकि पाली तानाखार और कटघोरा विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हुई है। एक- दो दिन के भीतर यहां से प्रत्याशियों की घोषणा की संभावना है।
भाजपा के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद पिछले तीन दिन से कांग्रेस के प्रत्याशियों की घोषणा की अटकलें लगाई जा रही थी। शनिवार को सुबह से ही कांग्रेसियों की नजर सूची के घोषणा पर टिकी हुई थी। कांग्रेस आलाकमान ने रात लगभग साढ़े नौ बजे ३७ विधानसभा सीटो के प्रत्याशियों की सूची जारी की। इस सूची में जिले के कोरबा और रामपुर के प्रत्याशियों की घोषणा की गई। जबकि कटघोरा और पाली तानाखार की सीटों पर घोषणा नहीं हुई है। कोरबा विधानसभा से कांग्रेस ने लगातार दो बार से विधायक जयसिंह अग्रवाल को तीसरी बार मैदान में उतारा है। कोरबा से पिछला चुनाव साढ़े 14 हजार व रामपुर में10 हजार वोट से जीतने वाले विधायकों पर पार्टी ने फिर विश्वास जताया है।
कटघोरा से चार दावेदारों के बीच दौड़, पाली- तानाखार में भी फंसा पेंच, आज या कल होंगे तय
कटघोरा विधानसभा से चार दावेदारों के बीच पार्टी आलाकमान उलझ गई है। कांग्रेस के आदिवासी नेता बोधराम कंवर के बेटे पुरूषोत्तम कंवर, अजय जायसवाल, अशोक देवांगन के साथ पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी कटघोरा से दौड़ में है। भाजपा के लखन लाल देवांगन के मुकाबले जाति समीकरण के साथ-साथ वोट बैंक वाले दावेदार पर कांग्रेस मुहर लगाएगी। उधर पाली तानाखार में भाजपा प्रत्याशी रामदयाल उइके को टक्कर देने योग्य नेता उतारना चाहती है। पूर्व आईपीएस भारत सिंह मरावी को उतारने की तैयारी है लेकिन इसमें अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

कोरबा में इस बार हाइप्रोफाइल चुनाव
कांग्रेस से मौजूदा कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल के नाम पर मुहर लगते ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि इस बार का चुनाव काफी हाइप्रोफाइल होगा। दो बार विधायक और महापौर का चुनाव जीतने के बाद जहां कांग्रेस अब तक मजबूत रही है। पहले से पूरी संभावना थी कि कोरबा से जयसिंह अग्रवाल कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे। इसे देखते हुए भाजपा ने विकास महतो को युवा चेहरे के रूप में उतारा है।