कोरबा

Breaking-विकास यात्रा: एक करोड़ से अधिक के काम सरकार को बताओ सीएम ही करेंगे लोकार्पण

जिन कार्यों का शिलान्यास या फिर लोकार्पण होना है उसकी सूची मांगी गई
2 min read
• •
Updated: 17 Apr 2018, 6:06 PM IST
korba news in hindi,shine korba,cm in korba,
जिन कार्यों का शिलान्यास या फिर लोकार्पण होना है उसकी सूची मांगी गई

कोरबा . जिस भी शहर में आने वाले एक दो महीनो में एक करोड़ रूपए रूपए से अधिक के ऐसे कार्य जिसका या तो भूमिपुजन होना है या फिर लोकार्पण होना है। ऐसे कार्यों की जानकारी नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मांगी गई है।


सीएम डॉ रमन सिंह ने एक मई से विकास यात्रा शुरू करने का ऐलान किया है। सरकार के विकास यात्रा को लेकर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भी सक्रिय हो गया है।

विभाग द्वारा प्रदेश भर के शहरों में ऐसी सूची तैयार की जा रही है जिसमें एक करोड़ रूपए से अधिक के कार्य शामिल होंगे। एक करोड़ रूपए के बजट से साफ है कि सरकार शहरों के अधिक फंड वाले विकास कार्य के साथ विकास यात्रा की शुरूआत की जाएगी। जनता के बीच संदेश दिया जाएगा कि उनके क्षेत्र में करोड़ो रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इस आदेश के बाद से अब निगम में सूची बनाने का काम शुरू हो चुका है। यहां तक की यह भी तैयारी चल रही है कि रूके या फिर लंबित कार्य को भी जल्द से जल्द कराया जाएं।


5 घंटे के भीतर मांगी गई जानकारी
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा यह आदेश मंगलवार की सुबह साढ़े 11 बजे जारी किया गया है। और शाम तक हर हाल में जानकारी भेजने को कहा गया है। ऐसे में मंगलवार को अफसर सुबह से शाम तक ऐसे कार्यों की जानकारी बनाने मेें लगे रहे। हालांकि कोरबा शहर में ऐसे काफी सारे कार्य हैं जिनका सीएम विकास यात्रा में लोकार्पण या फिर शिलान्यास कर सकते हैं।


21 बिंदुओं में मांगी गई जानकारी, 1 मई तक हर हाल में करना है जमा
इधर शासन द्वारा 21 बिंदुओं में निकायों से जानकारी मांगी गई है। जिसमें केन्द्र, राज्य के आलावा शहरों में चल रहे योजना व अन्य कार्यों की जानकारी मांगी गई है। जिसमें निदान 1100 में शिकायत, भवनों की नियमतीकरण, एलईडी लाइट, वॉटर एटीएम की स्थिति, सबके लिए आवास,राजस्व वसूली सहित अन्य शामिल है।


हर विभाग को नसीहत, लंबित कार्य तत्काल करें पूरा
विकास यात्रा को देखते हुए शासन स्तर पर विभागों को कहा गया है कि जहां भी कोई निर्माण चल रहा है उसे हर हाल में पूरा किया जाएं। दो चरणों में निकलने वाली विकास यात्रा के पहले चरण में सीएम जिस भी शहर में जाएं वहां कोई भी कार्य लंबित ना हो। इसके लिए काम तेजी से चल रहा है।

Updated on:
17 Apr 2018, 6:06 PM IST
Published on: