2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम से पैसे नहीं निकले तो गुस्साए युवक ने तोड़ दिया मशीन का स्क्रीन

बैंक द्वारा पिछले एक सप्ताह से शटर डाउन कर रखा गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 17 Apr 2018, 11:21 AM IST

Angry young man broke ATM's screen

बैंक द्वारा पिछले एक सप्ताह से शटर डाउन कर रखा गया है

कोरबा . बालको नगर के सेक्टर टू में एटीएम मशीन में कैश नहीं होने पर बैंक द्वारा पिछले एक सप्ताह से शटर डाउन कर रखा गया है। रात में एक युवक पहुंचा, जिसने पहले शटर उठाकर एटीएम तक पहुंचा। लेकिन एटीएम से जब कैश नहीं निकला। तब किसी भारी समान से मशीन की स्क्रीन ही तोड़ दी। बालको में अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बैंक को इससे 50 हजार रूपए का नुकसान पहुंचा है।


पिछले कई दिनों से शहर के एटीएम मशीनों में जिस तरह लोग कैश के लिए घूम रहे हैं। अब लोगों का गुस्सा भी सामने आने लगा है। मामला बालकोनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर टू का है। जहां पर एसबीआई के कई एटीएम मशीन हैं। लेकिन इनमें पिछले कई दिनों से कैश ही नहीं था। जिसे देखते हुए प्रबंधक द्वारा एटीएम मशीन का शटर डाउन कर दिया गया है।

शनिवार की रात को जब गार्ड अरूण बघेल बाथरूम के लिए गया हुआ था। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा। शटर उठाकर एटीएम में अंदर प्रवेश किया। जहां पैसा नहीं निकलने पर किसी भारी चीज से एटीएम की स्क्रीन को ही तोड़ दी। जब गार्ड वापस लौटा तो शटर उठा हुआ था और स्क्रीन टूटी हुई थी। गार्ड ने बालको थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ लोक संपत्ति का नुकसान अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया है। एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का फुटेज कैद हो गया है। बैंक द्वारा फुटेज निकाल कर पहचान के लिए पुलिस को दी जा रही है।


कैश फुल नहीं हो पा रहा
कैश की किल्लत झेल रहे लोगों को सोमवार को भी राहत नहीं मिली। दिन भर लोग जरूरी कार्यों के लिए राशि की व्यवस्था करने के लिए एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक के चक्कर लगाते रहे। इनमें कुछ तो सफल हुए लेकिन अधिकांश निराश हुए। बैंकों में भी काफी भीड़ रही लेकिन कैश का संकट बना हुआ है।