कोरबा

नशे में धुत युवक ने थाने में अर्धनग्न होकर किया हंगामा, मां ने मुंशी पर फेंकी चप्पल

पुलिस कर्मियों से अभद्रता
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2018, 12:11 PM IST
पुलिस कर्मियों से अभद्रता
पुलिस कर्मियों से अभद्रता

कोरबा. नशे में धुत युवक ने पहले तो थाने में पुलिस कर्मियों से अभद्रता की, फिर अपने कपड़े उतारकर अर्धनग्न होकर थाने में बैठ गया। कुछ देर में युवक की मां भी थाने में पहुंच गई।

इसने मुंशी से गाली-गलौज करते हुए उसे चप्पल तक फेंक मारी। लगभग एक घंटे तक थाने में मां-बेटा हंगामा करते रहे। मुंशी की रिपोर्ट पर अजाक थाने में शासकीय कार्य में बाधा, एसटीएससी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


बालको थाने मेंं प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ आत्माराम कंवर 24 जून की रात को ड्यूटी पर था। इसी बीच तीन युवक जख्मी हालत में पहुंचे और मारपीट के मामले में दूसरे पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने तीनों जख्मी को जिला अस्पताल मुलाहिजा के लिए भेजने की बात कही।

जिस पर भदरापारा निवासी सन्नी ठाकुर अत्यधिक शराब के नशे में होने के कारण थाने में अभद्र व्यवहार करने लगा, जिसे प्रधान आरक्षक द्वारा समझाईश दी गई। उइसके बाद भी वह शंात नहीं हुआ। सन्नी ठाकुर थाने के अंदर की कपड़े उतार कर बैठ गया। थाने के अंदर सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम है वहां तक पहुंच गया। इसे वहां से भगाया गया।

युवक ने फोन कर अपनी मां शकुंतला ठाकुर को भी बुला लिया। शकुंतला ठाकुर ने भी प्रधान आरक्षक से अभद्र व्यवहार करते हुए जमकर गाली-गलौज की। इसके बाद प्रधान आरक्षक पर चप्पल फेंक दी। जाते-जाते यह भी धमकी दी कि थाने से हटवाकर मरवा देंगे।


इस मामले में आत्माराम कंवर की रिपोर्ट पर मां-बेटे पर 186, 294, 332, 34, 353, 506, एसटी/एससी एक्ट 3(2) के तहत केस दर्ज किया गया है।

Published on: