
संसदीय सचिव देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, डा. महतो करेंगे अध्यक्षता
कोरबा. 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम सीएसईबी (ईस्ट) फुटबाल ग्राउंड कोरबा में प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा. बंशीलाल महतो करेंगे। इसके साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी पूरे जिले में सामूहिक योग प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक द्वारा कि 21 जून योग दिवस को पूर्व वर्षानुसार समस्त नगरीय निकायों, सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, संस्थाओं, समस्त विकासखंड , ग्राम पंचायत स्तर पर समयानुसार प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक प्रशिक्षण योग प्रशिक्षकों के माध्यम से भव्य आयोजन किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
नगरीय निकायों एवं विकासखंड स्तर पर विधायक, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजन किये जाने के निर्देश दिए गये हैं।
कलेक्टर मो.कैसर द्वारा जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी विभाग प्रमुखों को अधीनस्थ अधिकारी, कर्मचारियों सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया गया है। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों को कार्यक्रम में योगासन के अनुरूप यथा संभव सफेद, ढीले परिधान में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है। योग के कार्यक्रम में आम नागरिक भी सम्मिलित हो सकते है। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन हेतु अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपा गया है।
------------
हस्ताक्षर अभियान जारी
कोरबा. राष्ट्र निर्माण संगठन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चाह्वान के नेतृत्व में देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने की मांग को लेकर आंदोलन यात्रा व हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को राष्ट्र निर्माण संगठन कोरबा इकाई के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक के निकट हस्ताक्षर अभियान चलाया। आगे तीन दिवस सुभाष चौक में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम रहेंगे।
Published on:
20 Jun 2018 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
