कोरबा

कोरबा से बाइक पर पंतोरा लौट रहे मां-बेटे को बेकाबू बोलेरो ने ठोका, मां की मौके पर मौत, बेटे की हालत गंभीर

- बेटे सुनील को गंभीर चोटें आई है। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

2 min read
Jun 29, 2018
कोरबा से बाइक पर पंतोरा लौट रहे मां-बेटे को बेकाबू बोलेरो ने ठोका, मां की मौके पर मौत, बेटे की हालत गंभीर

कोरबा. कोरबा से बाइक पर पंतोरा लौट रहे मां-बेटे को बेकाबू बोलेरो ने ठोकर मार दिया। मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। पंतोरा की रहने वाली ललीता कुम्भकार उम्र लगभग ४० साल शुक्रवार शाम अपने पुत्र सुनील कुम्भकार के साथ पंतोरा जा रही थी। रास्ते मेें कथरीमाल के पास पीछे आ रही बोलेरो ने सुनील की बाइक को ठोकर मार दिया। मां बेटे सड़क पर गिरे। मां ललीता की घटना स्थल पर मौत हो गई। बेटे सुनील को गंभीर चोटें आई है। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें

Breaking : सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की दर्दनाक मौत, घटना के बाद वाहन चालक हुआ फरार

घटना के समय बाइक पर सुनील का भतीजा भी सवार था। उसे भी चोटें आई है। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। बोलेरो का नंबर सीजी १२ एटी ९५६० है। बोलरो चालक का नाम मनोज राठौर बताया जा रहा है। वह हरदीबाजार के पास स्थित ग्राम भठोरा पोड़ी का निवासी है।

घटना के समय बोलेरो पर कुछ महिलाएं भी सवार थी। हादसे के बाद सभी महिलाएं एक-एक कर लिफ्ट लेकर इधर उधर चली गई। हादसे की सूचना भी महिलाओं ने आसपास से गुजर रहे लोगों को दी। पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना के लगभग आधा घंटा की देरी से उरगा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को उठाकर मरच्यूरी में भेजा गया। मृतक के परिवार को हादसे की जानकारी दी गई। उनके कोरबा पहुंंचने पर शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार किस काम से कोरबा आया था? यह स्पष्ट नहीं हो सका है। बाइक का नंबर सीजी ११ एजी ७६८७ है। हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क पर जाम हो गया था। पुलिस के पहुंचने पर रास्ते को आवागमन के लिए खोला गया।

ये भी पढ़ें

बैंक अधिकारी बनकर दोनों भाई करते थे ये घिनौना काम, बिलासपुर पुलिस ने कोरबा के एक होटल से किया गिरफ्तार
Published on:
29 Jun 2018 09:47 pm
Also Read
View All