27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की दर्दनाक मौत, घटना के बाद वाहन चालक हुआ फरार

- ढेलवाडीह और लखनपुर ललमटिया के बीच हुआ हादसा

2 min read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Jun 29, 2018

Breaking : सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की दर्दनाक मौत, घटना के बाद वाहन चालक हुआ फरार

Breaking : सड़क हादसे में एसईसीएल कर्मचारी की दर्दनाक मौत, घटना के बाद वाहन चालक हुआ फरार

कोरबा. एसईसीएल के सिंघाली परियोजना में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्य कर रहे कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसे ठोकर मारने वाली वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक ढेलवाडीह कॉलोनी में रहता था। सेवानिवृत्त के लिए अभी चार साल शेष थे। सुरक्षा प्रहरी रामेश्वर यादव (५६) शुक्रवार की सुबह लगभग आठ बजे बाइक से सुतर्रा की ओर जा रहा था। रास्ते में ढेलवाडीह और लखनपुर ललमटिया के बीच रामेश्वर की बाइक की भारी वाहन ने ठोकर मार दिया।

Read More : Video- दंतैल हाथी रात होते ही करतला की सड़कों पर निकला घूमने, बैंक के सीसीटीवी कैमरे मेंं कैद हुई तस्वीर
घटना इतनी भयावह थी कि दुर्घटना के बाद सुरक्षा गार्ड का सिर फट गया। खून के छींटे दूर-दूर तक फैल गए। रामेश्वर का भेजा बाहर हो गया। उसकी मौत हो गई। बाइक को ठोकर मारने के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर पड़े खून से लथपथ शव को देखकर आसपास के लोगों को अवगत कराया। मृतक की पहचान एसईसीएल के सिंघाली परियोजना में पदस्थ रामेश्वर यादव से की गई। वह कंपनी के ढेलवाडीह स्थित आवास ३८१ में रहता था। घटना की सूचना मिलते ही एसईसीएल के कुछ अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कटघोरा पुलिस को हादसे से अवगत कराया गया।

पुलिस ने शव सड़क से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा के सरकारी अस्पताल भेजा। परिजन के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक रामेश्वर मूलत: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले का निवासी था। लगभग तीन साल ट्रांसफर पर कोरबा एरिया आया था। यहां से उसे सिंघाली भेजा गया था। गुरुवार रात ११ बजे नाइट पाली की ड्यूटी करने सिंघाली खदान गया था। सुबह सात बजे घर लौटा था। यहां से दोबारा किसी काम के लिए सुतर्रा की ओर जा रहा था।

रामेश्वर की दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। २४ घंटे के भीतर जिले में दो खूनी सड़क हादसे हुए हैं। इसमें दो राहगीरों की जान चली गई है। गुरुवार को कुसमुंडा बरमपुर के पास ट्रेलर ने एक महिला को रौंद दिया था। इसमें एसईसीएल कर्मी कैलाश मिलन की पत्नी शशि की मौत हो गई थी।