कोरबा

Road Accident: दर्दनाक हादसा! स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में एक की मौत, 2 की हालत नाजुक

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Apr 03, 2026
स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भिड़ंत (photo source- Patrika)

Road Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उरगा थाना क्षेत्र के तरदा स्थित भारतमाला मार्ग पर बीती रात हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

ये भी पढ़ें

Road Accident: MP में दर्दनाक हादसा! कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में छत्तीसगढ़ के 2 लोगों की गई जान

Road Accident: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन में तीन लोग सवार थे, जो रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और काम के सिलसिले में रायपुर से कोरबा की ओर जा रहे थे। तरदा के पास अचानक स्कॉर्पियो और सामने से आ रहे ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और राहत टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। गैस कटर की मदद से वाहन को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।

इस दुर्घटना में 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वह झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का निवासी था और पिछले करीब दो वर्षों से रायपुर की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी को महज तीन साल हुए थे और उसके परिवार में एक छोटा बच्चा भी है, जिससे इस हादसे ने परिवार पर दुखों का पहाड़ तोड़ दिया है।

दुर्घटना के कारणों का लगाया जा रहा पता

Road Accident: वहीं, हादसे में घायल 26 वर्षीय चंद्र प्रकाश यादव, जो रायपुर का निवासी है, और 30 वर्षीय नागेंद्र साहू, जो धमतरी जिले के सेमरा गांव का रहने वाला है, दोनों को पहले जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि जिस निजी कंपनी में ये लोग कार्यरत थे, उसका काम कोरबा में भी संचालित होता है। कंपनी के दो डंपर वाहनों को रायपुर से कोरबा शिफ्ट करने के दौरान यह हादसा हुआ। इसी सिलसिले में तीनों कर्मचारी स्कॉर्पियो से कोरबा जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन झारखंड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मामले की जांच जारी है।

Published on:
03 Apr 2026 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर