CG Accident: देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहे थे। तभी फरसवानी टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी।
CG Accident: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार पूरी घटना कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र की है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी, हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए है, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। काशीनगर निवासी सोनी परिवार चांपा से चौथिया कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात करीब दो बजे कोरबा लौट रहे थे। तभी फरसवानी टोल नाका के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़ी हाइवा में जा घुसी।
हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और ढाई वर्षीय प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी का चांपा के एनकेएच अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम छा गया है।
हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मोंगरा सोनी और प्रियांश के शवों को बीडीएम अस्पताल चांपा में रखा गया है। वहीं देवेंद्र सोनी की लाश जिला अस्पताल जांजगीर में है। जो कि रिश्ते में मां-बेटा और नाती हैं।
वार्ड पार्षद सुभाष राठौर बताया कि दो दिन पहले जितेंद्र सोनी की बेटी की शादी थी, जिसमें बीरेंद्र सोनी का परिवार चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गया था। इस घटना के बाद बस्ती में मातम छा गया है। मृतक परिवार का टेंट हाउस का व्यवसाय है। इधर पुलिस का कहना है कि चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
जांजगीर चांपा में 4 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में तीन अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। बता दें कि हादसा रविवार रात और सोमवार सुबह का है। वहीं इन हादसों ने हाइवे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाया है। पढ़े पूरी खबर