- पकड़े गए सभी जुआरी रसूखदार
कोरबा. धनतेरस की रात पुलिस की अलग-अलग टीम ने जुआ फड़ में दबिश देकर ४० से अधिक लोगों को पकड़ा है। इनसे लगभग एक लाख से अधिक की राशि जप्त की गई है। वहीं आधा दर्जन लोग भाग निकलें। सीएसईबी चौकी पुलिस ने देर रात अशोक वाटिका परिसर के अहाता के अंदर जुआ खेल रहे जयप्रकाश अग्रवाल,संतोष अग्रवाल, तेज बहादुर, अनिल अग्रवाल व एक अन्य को पकड़ा है। पकड़े गए सभी जुआरी रसूखदार है।
इसी तरह कोतवाली पुलिस ने दो जुआ फड़ में दबिश देकर 8 जुआरियों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस ने 2 हजार रुपए जब्त किया है। फोकटपारा नीम पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे पिचकू भारती, चंदन श्रीवास्तव, बाबा यादव एवं ताज खान को 1100 रुपए के साथ पकड़ा गया है। इसी तरह पुलिस ने सर्वमंगला रेल पटरी के पास जुआ खेल रहे राहुल यादव, बजरंग जायसवाल, मन्नू जायसवाल व विष्णु जायसवाल को 900 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। बांकीमोंगरा पुलिस ने बल्गी में हरप्रसाद पटेल ,श्याम कुमार30 वर्ष, पुरूषोत्तम पटेल 32 वर्ष, चंद्रधारी 35 वर्ष, खम्हन सिंह्र 45 वर्ष को पकड़ा है।
दीपका पुलिस ने ग्राम लेपरा गुलाब सिह सारथी ,रामकुमार केवट ,नंदलाल कंवर ,सम्बलसाय को ८२० रूपए के साथ पकड़ा है। दीपका पुलिस ने ग्राम कसाई पाली रावण मैदान रविशंकर ,सुरेंश कुमार, समेलाल, राम मिलाप, संजय कुमार पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रविशंकर , सुरेश कुमार, समेलाल यादव, राम मिलाप ,संजय कुमार चाकाबुड़ा में ढाई हजार से अधिक की राशि जप्त की है।
बांगो पुलिस ने पोडी उपरोडा डुग्गुपारा में रामकुमार मिश्रा , घनश्याम कंवर ,सीयाराम ,अघनु मझवार ,सांभू राम को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं कोतवाली पुलिस ने ही रोहित कुमार केवंट 27 साल ,् रवि बरेठ 27 साल सा,मनोहर यादव, रामु गोड,राम सिंह ,चेतन साहू ,मनोज सारथी पिता जगदीप को पकड़ा है। इसी तरह धिरेन्द्र कुमार यादव , अमित केशरवानी सहित अन्य पकड़ाएं है। इनके खिलाफ जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।