Ayodhya case: अयोध्या मामले (Ayodhya case) में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लॉ एंड आर्डर व्यवस्था न बिगड़े इसे लेकर पुलिस जवान हर 300 मीटर पर तैनात किए गए हैं।
कोरबा. अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही शहर में अतिरिक्त सुरक्षा बरती जा रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस की पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। अतिरिक्त सुरक्षा बल के जवानों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है। फ्लैग मार्च भी निकाली गई।
अयोध्या मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। कोर्ट का फैसला तो सुबह 10.30 बजे आया, लेकिन इसके पहले से जिले में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। शहर में लगभग 40 प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। हर तीन सौ मीटर पर सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं। कुछ जवानों को सिविल वर्दी में भी लगाया गया है।
Read More: 'पहले रोड फिर वोट' की तख्तियां लिए सड़क पर उतरे कुसमुण्डा क्षेत्र के वासी, निगम चुनाव बहिष्कार का लगाया नारा, देखिए वीडियो...
धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बल के जवानों को तैनात भी किया गया है। साथ ही शहर में पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें भी लगाई गई है। पुलिस विभाग का कहना है कि बांगो बटालियन, सकरी बटालियन के अलावा नगर सैनिकों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ग्रुप पर केवल एडमिन ही मैसेज भेज सकते हैं, अन्य सदस्यों के लिए बंद कर दिया गया है।