कोरबा

विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, जानें कितने लाख मतदाता सूची में हैं शामिल

- रामपुर जिले का एकलौता विधानसभा क्षेत्र है, जहां महिला मतदाता की तुलना में पुरुष मतदाता कम

2 min read
Sep 28, 2018
विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, जानें कितने लाख मतदाता सूची में हैं शामिल

कोरबा . विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। आठ लाख ३६ हजार ९१४ मतदाता को सूची में शामिल किया गया है। इसमें पुरुष की संख्या चार लाख २३ हजार २६३ और महिला वोटरों की संख्या चार लाख १३ हजार ६२० है। पिछली विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार ५९ हजार ५६५ मतदाता चारों विधानसभा क्षेत्र में बढ़ गए हैं।

गुरुवार को निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दिया। सबसे अधिक दो लाख २५ हजार ७८९ मतदाता कोरबा विधानसभा में हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या एक लाख नौ हजार ८५१ है। सूची में पुरुष मतदाताओं की संख्या एक लाख १५ हजार ९१६ हैं। रामपुर जिले का एकलौता विधानसभा क्षेत्र है, जहां महिला मतदाता की तुलना में पुरुष मतदाता कम हैं। रामपुर में एक लाख एक हजार ३६५ महिला व एक लाख २७ हजार पुरुष मतदाता हैं। कोरबा के बाद सबसे अधिक मतदाता पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में हैं। यहां मतदाता की संख्या दो लाख १२ हजार २४७ है। सबसे कम एक लाख ९७ हजार ४८५ मतदाता कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में हैं। उधर, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोरबा जिले के फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आज 27 सितंबर को कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

#मेमू का इंजन हुआ फेल, दो घंटे लेट से छूटी तो यात्रियों का फूटा गुस्सा

अब सेप्लीमेंट्री सूची में जुड़ेगा नाम
सूची की विशेषता यह है कि इस बार थर्ड जेंडर को पहली बार अलग से स्थान दिया गया है। जिले में थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या ३१ है। सबसे अधिक २२ थर्ड जेंडर वोटर कोरबा विधानसभा में हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से बताया गया है कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने के बाद भी सूची में नए मतदाता के नाम जोड़े जाएंगे। लेकिन उनका नाम पूरक मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। हालांकि इस पर आयोग की ओर से अगले दिशा निर्देश का इंतजार है।

- जिले की चारों विधानसभा में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। सूची में आठ लाख ३६ हजार ९१४ मतदाता के नाम हैं। कमलेश नंदनी साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, कोरबा

ये भी पढ़ें

बोनस पर बैठक टली, अपेक्स जेसीसी का बीएमएस ने आखिर क्यों कर दिया बहिष्कार
Published on:
28 Sept 2018 10:12 am
Also Read
View All