
कोल इंडिया प्रबंधन पर लगाया दोहरी नीति अपनाने का आरोप
कोरबा. दुर्गा पूजा से पूर्व कोयला कर्मचारियों को बोनस निर्धारण और वितरण को लेकर कोलकाता में आयोजित बैठक नहीं हो सकी। इसे सितंबर तक के लिए टाल दिया गया है। बोनस पर चर्चा के लिए अगली बैठक एक अक्टूबर को होने की संभावना है। हालांकि प्रबंधन की ओर से तिथि की घोषणा नहीं की गई है।
गुरुवार को कोल इंडिया मुख्यालय कोलकाता मेें अपेक्स जेसीसी के अलावा बोनस निर्धारिण के लिए बैठक होनी थी। सुबह करीब 11 बजे बैठक चालू हुई। इसमें प्रबंधन और चारों श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे। बैठक में थोड़ी देर रूकने के बाद बीएमएस ने बैठक का बहिष्कार कार दिया। एटक, सीटू और एचएसएस नेताओं की उपस्थिति में बैठक हुई।
लेकिन इसमें कोई बड़ी सहमति नहीं बनी। एचएमएस नेता व अपेक्स कमेटी के सदस्य नाथूलाल पांडे ने बताया कि बैठक में दुर्घटना में मारे गए ठेका कर्मचारियों के आश्रित को पांच लाख रुपए देने पर सहमति बनी है। निर्णय दिसंबर 2016 से लागू होगा। यानी इस अवधि के बाद खदान दुर्घटना में मारे गए कर्मचारियों के आश्रित को पांच लाख रुपए मिलेंगे। बैठक में घाटे में चल रही खदानों की स्थिति पर भी चर्चा होनी थी। लेकिन नहीं हो सकी।
दोहरी नीति : बीएमएस
इधर बीएमएस ने अपेक्स की बैठक के बहिष्कार का कारण दोहरी नीति को अपनाया है। संघ के नेता लक्ष्मण चन्द्रा ने बताया कि पूर्व में लिए गए निर्णय के अमल में प्रबंधन आनाकानी कर रहा है। बैठक में जो सहमति बनती है, उससे हटकर प्रबंधन आदेश जारी करता है। बीएसएस ने कोल इंडिया प्रबंधन से कर्मिशियल माइनिंग पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। साथ ही चार अक्टूबर को प्रस्तावित कोल डिस्पेच को सफल करने की बात कही है।
-----------
बालको रत्न समान के लिए नामांकन पांच अक्टूबर तक
बालकोनगर. भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने बालको रत्न सम्मान की घोषणा की है। इसका नामांकन पांच अक्टूबर, 2018 तक शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकेगा। यह सम्मान बालकोनगर क्षेत्र के ऐसे नागरिकों को दिया जाएगा जो कड़ी मेहनत, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, और दृढ़ संकल्प शक्ति के बूते समाज के उत्तरोत्तर प्रगति में योगदान दे रहे हैं।
Updated on:
27 Sep 2018, 7:43 PM IST
Published on:
27 Sep 2018, 7:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.