कोरबा

Railway Bonus 2025: रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा, 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा, इन्हें मिलेगा लाभ!

Railway Bonus 2025: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्पादकता से जुडे़ कोरबा जिले के लगभग 1200 से अधिक रेलवे कर्मचारियों को लगभग दो करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक बोनस को मंजूरी दी है।
2 min read
Sep 25, 2025
NHM कर्मचारियों की बड़ी मांग! दिवाली से पहले वेतन वृद्धि और Bonus का आदेश जारी करे सरकार...(photo-patrika)
NHM कर्मचारियों की बड़ी मांग! दिवाली से पहले वेतन वृद्धि और Bonus का आदेश जारी करे सरकार...(photo-patrika)

Railway Bonus 2025: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्पादकता से जुडे़ कोरबा जिले के लगभग 1200 से अधिक रेलवे कर्मचारियों को लगभग दो करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक बोनस को मंजूरी दी है। प्रत्येक कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर अधिकतम देय पीएलबी राशि 17 हजार 951 रुपए बोनस मिलेगा। इसे लेकर कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल अंतर्गत कोरबा जिले में लगभग एक हजार से अधिक रेलवे कर्मचारी उत्पादकता से जुडे़ हुए हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कोयला लदान कार्य में शामिल है। कोरबा के इन कर्मचारियाें के सहयोग से एसईसीआर जोन ने वर्ष 2024-25 में लगभग 253 मिलियन टन माल ढुलाई किया था, यह पिछले साल की तुलना में लगभग सात फिसदी से अधिक दर्ज लदान किया गया था।

इसमें कोरबा के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, मानिकपुर व जुनाडीह साइडिंग की बदौलत कोयला लदान 194.7 मिलियन टन किया गया था, यह सभी जोनों पर सर्वाधिक था। इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मां दुर्गा पूजा आर दशहरा उत्सव पर बोनस को मंजूरी दी है।

Railway Bonus 2025: 17 हजार 951 रुपए प्राप्त होंगे

प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक अराजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर पीएलबी राशि 17 हजार 951 रुपए प्राप्त होंगे। राशि विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, मंत्रालयिक कर्मचारी और अन्य ग्रुप-सी कर्मचारियों को दी जाएगी। इसे लेकर रेल कर्मचारियों में खासा उत्साह है। लेकिन कर्मचारियों में एक तरफ नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं।

कैसे होता है कैलकुलेशन?

2014-15 से पीएलबी के भुगतान के लिए मासिक वेतन की सीमा 7000 रुपये (मूल वेतन + DA) तय की गई थी। यह सीमा आज तक वही है। लगातार दस सालों से पीएलबी की राशि 17,951 रुपये है। इसका मतलब है कि अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन और डीए मिलाकर 7000 रुपये से ज्यादा है तो भी उसे पीएलबी के लिए 7000 रुपये ही माने जाएंगे।

Updated on:
25 Sept 2025 03:58 pm
Published on:
25 Sept 2025 03:57 pm