कोरबा

कोरबा-चांपा मार्ग पर दर्दनाक हादसा! कार पलटने से 2 युवक बुरी तरह से हुए घायल, वाहन के उड़े परखच्चे

Korba Road Accident: हाईवे पर शुक्रवार की देर रात कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में दो युवक सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के िलए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Nov 24, 2024
Road Accident

Road Accident: कोरबा-चांपा मार्ग पर मड़वारानी के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है जबकि दूसरे युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

दुर्घटना शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे की बताई जा रही है। कार पर सवार होकर दो युवक चांपा के रास्ते कोरबा की तरफ आ रहे थे। उरगा थाना क्षेत्र में ग्राम मड़वारानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें सवार युवक प्रिंस जायसवाल और एक अन्य को गंभीर चोटें आई। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर डॉयल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया। घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि बेकाबू रतार होने के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई होगी।

वहीं इस बात की क्षेत्र में चर्चा है कि आमने-सामने दो गाड़ियां टकराई होंगीं। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की पतासाजी कर रही है। गौरतलब है कि वर्तमान में कोरबा-चांपा मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिस स्थान पर सड़क का निर्माण पूरा हो गया है उस स्थान पर छोटी-बड़ी गाड़ियां काफी तेजी से दौड़ रही हैं।

सड़क दुर्घटना में 190 लोगों से ज्यादा की मौत

कोरबा जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है इससे यात्री परेशान हैं। एक दिन पहले भी चोटिया क्षेत्र में शराब के नशे में धुत चालक ने ट्रेलर एक ग्रामीण के घर में घुसा दी थी। घटना में घर के सामने का हिस्सा गिर गया था जिससे दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। दो दिन में यह दूसरी घटना है। इस साल सड़क दुर्घटनाएं पिछले साल से ज्यादा हो रही है। जिले में अभी तक अलग-अलग सड़क दुर्घटना में 190 लोगों से ज्यादा की मौत हुई है।

बढ़ती दुर्घटनाओं का बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी बताई जा रही है। लोग नियम कायदों को ताक पर रख गाड़ियां चला रहे हैं। गति अधिक होने के कारण वाहन को संभाल नहीं पा रहे हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। इस साल सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं राष्ट्रीय राजमार्ग पर हो रही है।

Published on:
24 Nov 2024 02:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर