कोरबा

Sexual Harassment Case: शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप, पूर्व कृषि मंडी अधिकारी भेजा गया जेल

Sexual Harassment: कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को महिला की शिकायत पर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
less than 1 minute read
Feb 20, 2026
कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप (photo source- Patrika)
कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप (photo source- Patrika)

Sexual Harassment Case: कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को महिला से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत के बाद कटघोरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से हिरासत में लिया और न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Sexual Harassment Case: लगभग एक साल तक बनाए शारीरिक संबंध

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि राहुल साहू ने कृषि मंडी में पदस्थ रहने के दौरान उससे नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का भरोसा दिलाकर लगभग एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। महिला का दावा है कि इसी महीने विवाह होना तय था, लेकिन बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। मामले में कटघोरा थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बयानों के आधार पर जांच

बता दें शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने से जुड़े मामलों में पुलिस आमतौर पर पीड़िता की शिकायत, उपलब्ध साक्ष्य और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर जांच करती है। यदि आरोप prima facie सही पाए जाते हैं, तो भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाती है। ऐसे मामलों में न्यायालय साक्ष्यों के आधार पर आगे की सुनवाई करता है।

Published on:
20 Feb 2026 01:17 pm