कोरबा

पढि़ए क्या हुआ जब एक अधिकारी पर महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीडऩ का आरोप

Sexual harassment : एक अधिकारी द्वारा महिलाओं के साथ यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आया है। महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Aug 2019, 9:14 PM IST
पढि़ए क्या हुआ जब एक अधिकारी पर महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीडऩ का आरोप
पढि़ए क्या हुआ जब एक अधिकारी पर महिलाओं ने लगाया यौन उत्पीडऩ का आरोप

कोरबा. गेवरा के एक अधिकारी पर कार्यालय में काम करने वाली महिलाओं ने शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत कोल इंडिया चेयरमैन से की है। घटना पिछले माह की 29 जुलाई की बताई जा रही है। शिकायत में यौन उत्पीडऩ से संबंधित घटना का जिक्र किया गया है।

कहा गया है कि घटना के अगले दिन दफ्तर में काम करने वाली कुछ महिलाओं ने कार्यालय के वरिष्ट अधिकारी को पूरे मामले से मौखिक तौर पर अवगत कराया था। महिलाओं का आरोप है कि संबंधित अधिकारी की भाषा भी ठीक नहीं है। चेयरमैन से की गई शिकायत में पांच महिलाओं के हस्ताक्षर हैं। यह शिकायत १३ अगस्त को की गई है। महिलाओं ने कहा कि घटना से वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

हालांकि यौन उत्पीडऩ की घटना की शिकायत संबंधित थाने में नहीं की गई है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना होने दर्री सीएसपी पुष्पेन्द्र बघेल ने इनकार किया है।

Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए...

Published on: