8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रक चोरी कर ओडिशा भाग रहा था युवक, सर्वमंगला चौक के पास पहुंचते ही ये हुआ…

Truck theft case : एक ट्रक चालक ट्रक को चोरी कर भाग रहा था। ट्रक का एक पहिया गायब था। सर्वमंगला चौक के पास पहुंचते ही ये हुआ...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 17 Aug 2019, 8:41 PM IST

ट्रक चोरी कर ओडिशा भाग रहा था युवक, सर्वमंगला चौक के पास पहुंचते ही ये हुआ...

ट्रक चोरी कर भाग रहा था ओडिशा, सर्वमंगला चौक के पास पहुंचते ही ये हुआ...

कोरबा. बांकीमोंगरा के पंखादफाई से ट्रक चोरी कर भाग रहे युवक को पुलिस ने सर्वमंगला चौक के पास पकड़ लिया। आरोपी ट्रक को लेकर ओडिशा भाग रहा था। पुलिस ने बताया कि पंखादफाई में रहने वाले मनहरण लाल चन्द्रा का ट्रक सीजी 12 टी 1017 घर के बाहर खड़ा था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ट्रक चोरी हो गई। मनहरण को पता चला। उसने पुलिस को अवगत कराया। नंबर के आधार पर ट्रक की पतासाजी चालू हुई। सभी थानों को सूचना दी गई।

पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच सर्वमंगला चौक के पास पुलिस की नजर ट्रक पर पड़ी। पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। चालक से पूछताछ की। चालक ने पंखादफाई ट्रक चोरी करना बताया। आरोपी का नाम अजीत नायक है, जो ओडिशा के ढेकनानाला का निवासी है। आरोपी ट्रक को चोरी कर ओडिशा ले जा रहा था।

Read More : हाथियों के झुंड को जंगल की ओर जाते देख रहे थे ग्रामीण, इतने में पीछे से आ गया दंतैल, फिर जानिए क्या हुआ...

पहले दीपका में करता था ड्राइवरी
आरोपी अजीत पहले दीपका की एक कंपनी में ड्राइवरी करता था। उसे पता था कि दीपका, कुसमुंडा और बांकीमोंगरा क्षेत्र में गाडिय़ां सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। अजीत अपने साथ एक मास्टर चाबी लेकर ट्रक चोरी करने कोरबा पहुंचा था।

Chhattisgarh Crime से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए ...

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.