कोरबा

आठ परीक्षा केन्द्रों में कॉलेज की पूरक परीक्षाएं शुरू, सैकड़ों परीक्षार्थियों ने किया पर्चा हल

- पूरक परीक्षा में पास होते ही आगे की कक्षा में बतौर नियमित छात्र हो सकेंगे शामिल

less than 1 minute read
Nov 26, 2018
आठ परीक्षा केन्द्रों में कॉलेज की पूरक परीक्षाएं शुरू, सैकड़ों परीक्षार्थियों ने किया पर्चा हल

कोरबा. शहर के आठ परीक्षा केन्द्रों में सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की पूरक परीक्षाओं का आगाज हुआ, जिसमें जिले भर के सैंकड़ों परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कॉलेजों की मुख्य परीक्षाओं में पूरक घोषित किए गए छात्रों को आगामी सत्र में नियमित परीक्षार्थी बनने का अंतिम अवसर दिया गया है। पूरक परीक्षा में पास होते ही वह आगे की कक्षा में बतौर नियमित छात्र शामिल हो सकेंगे।

ये भी पढ़ें

धान उठाव के लिए 65 राईस मिलर्स से प्रशासन ने किया अनुबंध, विवाद के कारण कुछ मिलर्स के आवेदन लंबित

इसके लिए इस वर्ष जिले में आठ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिले के लीड पीजी कॉलेज में कुल ८०० परीक्षार्थी पूरक परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पीजी के अलावा इस वर्ष जिले में केएन कॉलेज, मिनीमाता, भैसमा, कटघोरा, हरदीबाजार, बरपाली और पाली शासकीय महाविद्यालयों को पूरक परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जहां संबंधित कॉलेज के पूरक छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

- पूरक परीक्षाएं 26 नवंबर से शुरू हो चुकी है। जिले में इसके लिए कुल आठ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं- डॉ. आरके सक्सेना, प्राचार्य, पीजी कॉलेज

ये भी पढ़ें

ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, एसईसीएल प्रबंधन व ठेका कंपनी ने ली राहत की सांस

Published on:
26 Nov 2018 08:42 pm
Also Read
View All