6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, एसईसीएल प्रबंधन व ठेका कंपनी ने ली राहत की सांस

- ठेका कंपनी ने हड़ताल के बाद मजदूरों को साप्ताहिक अवकाश का वेतन नहीं काटने का आश्वासन दिया है

less than 1 minute read
Google source verification

कोरबा

image

Shiv Singh

Nov 26, 2018

ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, एसईसीएल प्रबंधन व ठेका कंपनी ने ली राहत की सांस

ड्राइवरों की हड़ताल खत्म, एसईसीएल प्रबंधन व ठेका कंपनी ने ली राहत की सांस

कोरबा. ठेका कंपनी के आश्वासन पर एसईसीएल की मानिकपुर खदान में चल रही ड्राइवरों की हड़ताल खत्म हो गई है।
खदान में मिट्टी उत्खनन और फेस से स्टॉक तक कोयले का परिवहन चालू हो गया है। इससे ठेका कंपनी और एसईसीएल प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। बताया गया है कि मानिकपुर से रायगढ़ स्थानांतरित किए गए 12 ड्राइवरों की समस्या का समाधान हो गया है। ड्राइवर रायगढ़ जाएंगे या कंपनी छोड़ेंगे। हालांकि यह कार्रवाई एसईसीएल से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगी।

साप्ताहिक अवकाश को ठेका कंपनी मान रही अनुपस्थित
ठेका कंपनी ने हड़ताली ड्राइवरों को कोल इंडिया की हाई पॉवर कमेटी द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने का आश्वासन भी दिया है। ड्राइवरों ने एसईसीएल प्रबंधन को बताया है कि एक तरफ उन पर साप्ताहिक अवकाश लेने का दबाव है। दूसरी तरफ ठेका कंपनी साप्ताहिक अवकाश को अनुपस्थित मानकर वेतन की गणना कर रही है। इससे कंपनी में काम करने वाले मजदूरों को नुकसान हो रहा है। हालांकि ठेका कंपनी ने हड़ताल के बाद मजदूरों को साप्ताहिक अवकाश का वेतन नहीं काटने का आश्वासन दिया है।

Read More : अगर आपने घर में रखा है नौकरानी, तो ये खबर आपके लिए ही है, बड़ी खतरनाक भी होती हैं ये कामवालियां