
धान उठाव के लिए 65 राईस मिलर्स से प्रशासन ने किया अनुबंध, विवाद के कारण कुछ मिलर्स के आवेदन लंबित
कोरबा. धान खरीदी शुरू होने के २५ दिन बाद अंतत: प्रशासन ने उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव के लिए अनुबंध कर लिया है। वर्तमान में ६५ मिलर्स से अनुबंध किया गया है। जबकि कुछ राईस मिलर्स ने अपनी क्षमता से अधिक धान उठाव का उल्लेख आवेदन में कर दिया था। जिसके कारण अन्य मिलर्स ने अपत्ति दर्ज करा दी। विवाद के बाद ऐसे मिलर्स से फिलहाल अनुबंध नहीं किया गया है। जिले के ४१ उपार्जन केन्द्रों में लगभग दो हजार टन धान की खरीदी हो चुकी है। कई उपार्जन केन्द्रों में धान जाम होने जैस निर्मित होने जैसी स्थिति भी उत्पन्न होने की भी सूचना है।
79 मिलर्स ने किया है आवेदन
धान उठाव के लिए जिले के ७९ मिलर्स ने खाद्य विभाग के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें से विभाग द्वारा ७२ का पंजीयन करने के बाद ६५ मिलर्स से अनुबंध किया जा चुका है।
972 टन धान उठाव के लिए डीओ जारी
अनुबंध की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही राईस मिलर्स के उनकी क्षमता के अनुसार डीओ भी जारी कर दिया गया है। सोमवार तक की स्थिति में कुल ९७२ टन के धान उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। बता दें कि डीओ जारी होने के बाद तत्काल बाद मिलर्स को धान उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव प्रारंभ करना होगा।
-उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव प्रारंभ करने के लिए राईस मिलर्स से अनुबंध की प्रक्रिया को पूर्ण किया जा चुका है। कुछ विवाद के कारण कई मिलर्स के आवेदन अब भी पेंडिंग हैं। डीओ जारी होते ही मिलर्स धान उठाव प्रारंभ करेंगे- मो. कैसर अब्दुल हक, कलेक्टर कोरबा
Published on:
26 Nov 2018 07:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकोरबा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
