कोरबा

शादी में मिले सामाना को गाड़ी में भरकर लौट रहे थे बराती, रास्ते में हो गया हादसा

तेज रफ्तार पिकअप मोड़ पर पलट गई

2 min read
May 01, 2018
तेज रफ्तार पिकअप मोड़ पर पलट गई

कोरबा . शादी में मिले सामान के साथ लौट रहे बारातियों की तेज रफ्तार पिकअप मोड़ पर पलट गई। पिकअप में बैठे पांच बारातियों को चोंटे लगी। जिसमें 12 साल का बच्चा भी शामिल है।


गुरमा से बालको बारात गई हुई थी। बारात से लौटते समय की बाराती दूसरे वाहनों से रवाना हुए जबकि पांच लोग शादी में मिले सामान को पिकअप क्रमांक सीजी 12 एटी 0993 से भर कर वापस गुरमा लौट रहे थे। रास्ते में कोल्गा के समीप चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया।

ये भी पढ़ें

World Labour Day- कहते हैं मजदूरों का शहर है ऊर्जाधानी लेकिन इनकी सुविधाओं की वास्तविकता सुनेंगे तो आपको भी होगी हैरानी

वाहन सीधे जाकर मोड़ पर पलट गया। सवार बाराती बुधराम मंझवार, राम दयाल, नरेश कुमार, जागेश्वर सिंह सहित एक अन्य घायल हो गए। राहगिरों की मदद से उन्हें करतला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Read more : एक ही परिवार की चार महिलाओं का सुहाग उजाड़ दिया सड़क हादसों नें, जहां कभी रहती थी रौनक अब छाई रहती है वीरानी
---------------
कल कोयला उत्पादन व डिस्पैच करेंगे बंद
कोरबा. ऊर्जाधानी भूविस्थापित कल्याण समिति के कार्यालय भठोरा में सभी प्रभावित गांव के भूविस्थापित प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गयी।


बैठक में पूर्व में हुए निर्णय को यथावत रखते हुए दो मई को एक दिवसीय सांकेतिक तीन घंटे के लिए कोयला उत्पादन व डिस्पैच को बंद किया जाएगा। इसके बाद भी मांग पूरी न नहीं होने पर अगले माह दो जून को अनिश्चितकालीन के लिए गेवरा-दीपका के उत्पादन व डिस्पैच को बंद किया जाएगा। कडी धूप व खदान की गहराई को देखते हुए महिलाओ और छोटे बच्चों को आंदोलन से दूर रखने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में तय किया गया है कि दो मई को लगभग 2000 भूविस्थापित इस आंदोलन में शामिल होकर खदान को बंद करेंगे। इस बैठक में ग्राम रलिया, भठोरा, नराईबोध, भिलाईबाजार, बरभांठा, बाहनपाठ, आमगांव पाली, पडनिया, सुआभोंडी, मलगांव, हरदीबाजार, विजयनगर, सिरकी, खम्हरिया, सोनपुरी समेत सभी प्रभावित गांवों के भूविस्थापित प्रतिनिधि शामिल हुए।

ये भी पढ़ें

तक्षशिला बौद्ध विहार समिति मुड़ापार में मना तथागत गौतम बुद्ध जयंती महापर्व
Published on:
01 May 2018 11:26 am
Also Read
View All