कोरबा

#Topic Of The Day- राजनीति को अपराध से मुक्त करने के लिए युवाओं ने रखे विचार

- राजनीति के अपराधीकरण को रोकने के लिए प्रमुख दलों के युवा विंग से चर्चा

less than 1 minute read
Apr 10, 2018
#Topic Of The Day- राजनीति को अपराध से मुक्त करने के लिए युवाओं ने रखे विचार

कोरबा . राजनीति के अपराधीकर को रोकने के लिए पत्रिका समूह द्वारा शुरू किए गए महाअभियान के तहत पत्रिका ने राजनैतिक दलों के युवा पदाधिकारियों से चर्चा की। युवाओं से यह प्रश्न पूछा गया कि राजनीति को अपराध से मुक्त करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। सभी ने पूरी गर्मजोशी से इस मुद्दे पर अपने विचार रखे।

इस विषय पर चर्चा के भाजयुमा, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के पदाधिकारियों को बुलाया गया था। भाजयुमो से मनोज मिश्रा, पंकज सोनी, मोहन सिंह सहित युवा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खान, एनएसयूआई से मसूद अहसन और दविंदर ने चर्चा में सक्रिय तौर पर हिस्सा लिया।

इतिहास से लेकर वर्तमान तक की चर्चा
इस चर्चा में इंदिरा गांधी के शासन काल से लेकर वर्तमान में मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों व खामियों पर प्रकाश डाला गया। भाजपा समर्थित युवाओं ने वर्तमान में राजनीति में अपराधियों के प्रवेश के मुद्दे पर कहा कि देश में ज्यादातर समय तक कांग्रेस ने ही शासन किया है। पूर्व में तो कई प्रत्याशी जेल में रहते हुए चुनाव लड़ते थे, और चुनाव जीत भी जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होता। भाजपा के सत्ता में आने के बाद परिस्थितियां बदली हैं। जबकि कांग्रेसी बैकग्राउण्ड वाले युवाओं ने यूपी का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी अब भी दागी नेताओं को पार्टी का टिकट दे रही है। इसलिए राजनीति में अपराधियों के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है।

युवा जुड़े चेंजमेकर अभियान से
चर्चा में शामिल सभी युवाओं से राजनीति का अपराधीकरण होने से रोकने वाले पत्रिका के महाअभियान की जमकर सराहना की। यह भी युवा बतौर चेंजमेकर पत्रिका के अभियान से जुड़े।

Updated on:
10 Apr 2018 08:34 pm
Published on:
10 Apr 2018 08:32 pm