सीएसईबी पुलिस ने बताया कि फिरोज की तलाश उरगा से लेकर नैला तक की गई है। कोई सुराग नहीं मिला है।
कोरबा . उत्तर प्रदेश से मामा में घर आया युवक हसदेव बांयी तट नहर में डूब गया। युवक की तलाश जारी है। इसके कुछ ही घंटे पहले संजय नगर में रहने वाला युवक भी पानी में समा गया। दो दिन में नहर में तीन लोग डूबे हैं। संजय नगर निवासी अतुल तिवारी शनिवार सुबह शौच के लिए नहर की ओर गया था।
संतुलन बिगडऩे से अतुल नहर में डूब गया। पुलिस अतुल की तलाश कर रही थी कि सीएसईबी के चौकी क्षेत्र के पंप हाउस इलाके से भी एक युवक के डूबने की खबर आई। युवक का नाम मोहम्मद फिरोज बताया गया है। वह उत्तर प्रदेश का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि 15 दिन पहले फिरोज पंप हाउस में रहने वाले मामा मोहम्मद हुसैन के घर आया था। शनिवार दोपहर हुसैन के दो पुत्र और फिरोज स्नान करने हसदेव बांयी तट नहर गए थे। फिरोज ने यह कहते हुए नहर में छलांग लगा दिया कि उसे तैरना आता है। छलांग लगा ली। सीएसईबी पुलिस ने बताया कि फिरोज की तलाश उरगा से लेकर नैला तक की गई है। कोई सुराग नहीं मिला है।
शुक्रवार को भी मां के साथ नहर में स्नान करने गई तीन साल की बच्ची पानी की तेज प्रवाह में बह गई। बच्ची की लाश उरगा के पास नहर से पुलिस ने बरामद की है।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह २८ वर्षीय सुशीला अपनी बेटी अंजली के साथ हसदेव बायीं तट नहर में स्नान करने गई थी। मां बेटी स्नान कर रही थी। इसबीच अंजली पानी की तेज धारा में बह गई। शनिवार सुबह उरगा के पास पानी में बच्ची की लाश मिली।